मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Breaking: छह साल की मासूम बच्ची साथ दुष्कर्म, 15 वर्षीय पड़ोसी गिरफ्तार

On: April 25, 2026 2:14 PM
Follow Us:

बगोदर: झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके को स्तब्ध कर दिया है। छह वर्षीय अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी 15 वर्षीय किशोर द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे घटी, जबकि पीड़िता की मां ने शुक्रवार को बगोदर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता की मां ने बताया कि वह घर के आसपास किसी काम से गई हुई थीं। इसी बीच आरोपी ने दीवार फांदकर बच्ची के घर में घुस गया। उस समय मासूम बच्ची अकेले पढ़ाई कर रही थी। आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के बाहर बैठी दादी दौड़कर अंदर पहुंचीं। भयानक दृश्य देखकर वे सन्न रह गईं और पास पड़ा डंडा उठाकर आरोपी पर हमला कर दिया। इससे घबराकर किशोर मौके से फरार हो गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मामले की गंभीरता को भांपते हुए एसडीपीओ धनंजय कुमार बगोदर पहुंचे और पीड़ित परिवार के घर जाकर प्रारंभिक जांच की। डीएसपी धनंजय राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार आरोपी किशोर को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक विनोद सिंह पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और इसे अत्यंत दुखद बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोग इस घटना से आक्रोशित हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment