📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जुगसलाई विधानसभा में भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा।

On: July 10, 2024 12:59 PM
Follow Us:
भाजपा

समारोह की सफलता को लेकर भाजपा ने की व्यापक तैयारी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी एवं प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह होंगे शामिल।

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा बुधवार को एन एच 33 स्थित डॉल्फिन क्लब एंड रिसॉर्ट, डांगा में होने वाले जुगसलाई विधानसभा में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। एक ओर जहां कार्यक्रम को लेकर जुगसलाई विधानसभा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का मौहाल है।

यह भी पढ़े :लोक आस्था के महापर्व प्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में भाजपा नेता श्री अभय सिंह की सहभागिता।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

तो वहीं, भाजपा ने समारोह की सफलता को लेकर पूरे जोर-शोर से तैयारियां की है। कार्यक्रम स्थल तक के रास्ते को पार्टी के ध्वज व बैनर से सजाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने मंडल एवं बूथ अध्यक्ष व उनके बूथ समिति के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंडल, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

बुधवार को सुबह 11 बजे से होने वाले इस समारोह में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी बूथों पर विजयी संकल्प के साथ चुनावी तैयारियों का शंखनाद होगा। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यक्रम के कोल्हान प्रभारी दिनेश कुमार, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं मुचिराम बाउरी, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया एवं तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा हेतु सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य, मंडल के मोर्चा अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी, भवन प्रभारी एवं भवन के सह प्रभारी समेत सभी बूथों के अध्यक्ष एवं बूथ समिति को सूचना/ कॉल के माध्यम से आमंत्रित किया गया है।

समारोह में झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं लोकप्रिय सांसद बिद्युत बरण महतो विशेष रूप से सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। सुधांशु ओझा ने बताया कि जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। जिसमें जुगसलाई के अतिरिक्त पोटका, जमशेदपुर पुर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा शामिल हैं। पोटका में 14 जुलाई, जमशेदपुर पुर्वी में 17 जुलाई एवं जमशेदपुर पश्चिम में तैयारी के साथ समारोह का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

यह भी पढ़े :डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा जमशेदपुर ने संगोष्ठी का किया आयोजन।

वहीं, कार्यक्रम के कोल्हान प्रभारी सह पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि अभिनंदन सह विजयी संकल्प सभा को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। विजयी संकल्प सभा के जरिये आगामी विधानसभा चुनाव में सभी बूथों पर बड़ी विजयी सुनिश्चित करने एवं आगामी कार्यक्रम के संदर्भ में जरूरी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी। दिनेश कुमार ने बताया कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता स्वार्थी झामुमो-कांग्रेस और राजद सरकार की विदाई करने को संकल्पित है। इस बार जमशेदपुर सहित कोल्हान के सभी 14 सीटों पर भाजपा प्रचंड जीत के साथ पुनर्स्थापित होगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment