मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

वित्तीय बजट 2024-25 का भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया स्वागत।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: July 24, 2024 9:40 AM
Follow Us:
भाजपा
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- बजट में गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान, बुजुर्ग समेत समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास का संकल्प, झारखंड के लिए पूर्वोदय योजना, रेल परियोजनाओं के विस्तारीकरण समेत अन्य घोषणाएं स्वागत योग्य कदम।

जमशेदपुर : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मंगलवार को लगातार सातवां बजट पेश किया। उनके इस वित्तीय बजट का भाजपा ने स्वागत करते हुए इसे विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला बजट बताया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट में किए गए प्रावधानों का स्वागत किया है।

A 2

यह भी पढ़े :बजट पर विधायक सरयू राय की प्रतिक्रिया।

उन्होंने वित्तीय बजट को सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि बजट में गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान, बुजुर्ग समेत समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास का संकल्प निहित है। कैंसर की दवाएं, इलेक्ट्रिक व्हीकल, कपड़े, मोबाइल एवं अन्य उपकरणों में बीसीडी घटाई गई है। इसके अतिरिक्त सोना- चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम की गई है। इसके साथ ही, झारखंड के लिए पुरानी रेल परियोजनाओं के विस्तार हेतु 1260 करोड़ से अधिक की राशि प्रस्तावित की गई है।

यह भी पढ़े :केंद्रीय बजट पर टाटा स्टील के सीईओ और एमडी टी. वी. नरेंद्रन की टिप्पणी।

सुधांशु ओझा ने कहा कि बजट में जनजातीय समुदाय के सामाजिक- आर्थिक उन्नति के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुरू करने के साथ पूर्वोदय योजना की घोषणा भी अत्यंत सराहनीय है। 1 करोड़ शहरी गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए घर देने की घोषणा के साथ यह बजट कई मायने में संतुलित और महत्वपूर्ण है।

गांव, गरीब, किसान, युवा महिलाओं के विकास का नया अध्याय लिखेगा बजट: प्रेम झा

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा महिलाओं के विकास का नया अध्याय लिखेगा। प्रेम झा ने कहा कि देश के टॉप 500 कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण देने एवं 5000 रुपये का मासिक भत्ता की घोषणा सराहनीय कदम है। यह योजना युवाओं को रोजगार के लिए खुदको तैयार करने में सहायक होगी। नए रोजगार और कौशल विकास पर 2 लाख करोड़ रुपए के प्रावधान के साथ केंद्र सरकार ने युवा प्रतिभाओं की पूरी चिंता की है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

और पढ़ें

Sariya

सरिया में दिनदहाड़े 13 लाख रुपये के जेवरात की छिनतई, बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना

Untitled Design 38

Society कल्याण योजनाओं की समीक्षा में उपायुक्त सख्त जून अंत तक आंगनबाड़ी नियुक्तियां और जुलाई में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश

Untitled Design 32

UPSC ने निकाली बंपर भर्ती वैज्ञानिक अधिकारी से लेकर प्रोफेसर तक दर्जनों पदों पर आवेदन आमंत्रित

Untitled Design 26 3

Srinath विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में अंतिम सत्र के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

Moto Edge 70 Pro

Motorola Edge 70 Pro+ की भारत में बिक्री शुरू, दमदार कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ मचा रहा धूम

Aloka

Inspiring Story अलोका: कोलकाता की सड़कों से दुनिया को शांति का संदेश देने तक का अद्भुत सफर

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied