📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने जिला उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।

On: July 2, 2024 10:04 PM
Follow Us:
जमशेदपुर

जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति में पूर्वी सिंहभूम जिले के ‘हो’ और ‘उरांव’ समुदाय को शामिल नहीं करने पर जताई आपत्ति, त्रुटि सुधार की मांग।

जमशेदपुर :  राज्य सरकार की ओर से जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए “हो” और “उरांव” समुदाय को शामिल नहीं किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने कड़ी आपत्ति जताते हुए जिला उपायुक्त के माध्यम से झारखंड के महामहिम राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र सौंपा।

यह भी पढ़े : भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने जिला उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मंगलवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश बास्के के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया में त्रुटि सुधार करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में आदिवासी “हो” समुदाय और “उरांव” समुदाय के विद्यार्थियों की संख्या अधिक है। इन दोनों समुदाय को झारखंड सरकार के इस सृजन प्रक्रिया से बाहर रखा गया है, जो पूरी तरह से गलत और अनुचित है। ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षकों के पद का सृजन जनजाति विद्यार्थी के अनुपात के आधार पर किया जाना चाहिए जिससे आदिवासी समाज में एकजुटता और एकरूपता बनी रहे। ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए के संताली भाषी अभ्यर्थियों के लिए 11, मुंडारी के लिए 1 भूमिज के लिए 6, बांगला भाषा के लिए 81 और उड़िया भाषा के शिक्षकों के लिए 6 सीटों की बहाली निकाली है।

इस दौरान उपेंद्र नाथ सरदार, काजू शांडिल, मनोज सरदार, रमेश नाग, विजय सोय, दीपक सुंडी, गणेश मुंडा, प्रकाश सरदार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment