📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

 धार्मिक जुलुस में फिलिस्तीन का झंडा लहराने के खिलाफ भाजमो युवा मोर्चा ने प्रशासन को घेरा।

On: July 18, 2024 9:50 PM
Follow Us:
फिलिस्तीन

घटना पर सांसद की चुप्पी पर उठाए सवाल।

जमशेदपुर :  18/07/2024. जमशेदपुर,पिछले दिनों जमशेदपुर शहर के जुगसलाई में एक धार्मिक जुलूस के दौरान कुछ देश विरोधी तत्वों द्वारा फिलिस्तीन का राष्ट्रीय ध्वज लहराने के कृत्य पर भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है और जिला प्रशासन से इस मामले की गहनता से जांच करवा कर दोषियों पर सख्त से सख्त करवाई सुनिश्चित करने की मांग की है.

यह भी पढ़े :कारगिल विजय दिवस की सिल्वर जुबली प्रोग्राम में शामिल होने तीनों सेना के प्रतिनिधि रवाना।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस संबंध में गुरुवार को भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि जमशेदपुर शहर में जिस प्रकार एक समुदाय विशेष द्वारा धार्मिक अखाड़ा जुलुस के दौरान विवादित ढंग से फिलिस्तीन का झंडा लहराकर सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश की गई है.

यह घोर निंदनीय है और शहर की अमन-चैन के बिगाड़ने वाला है.जिला का प्रशासन इस मामले की जांच करें और जो भी इस घटना के पीछे संलिप्त है उसे चिन्हित कर उसे पर नियम अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें.भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित शर्मा ने जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो और भाजपा के तमाम आला नेताओं के इस मामले में चुप्पी साध लेने पर भी घेरा है.

यह भी पढ़े :18 जुलाई शहीद दिवस श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन

कहा कि तथाकथित भगवा पार्टी जो स्वयं को हिंदू समाज का सर्वेसर्वा मानती है उसके सांसद और तमाम नेतागण इस मामले में एक रहस्यमय चुप्पी साधे हुए हैं.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment