मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

खाटू श्याम जी के दर्शन को निकले गिरीडीह के बबलू सनातनी, करेंगे 1800 किलोमीटर लंबी साइकल यात्रा।

On: August 5, 2025 11:19 PM
Follow Us:

सरिया (गिरीडीह): खाटू श्याम जी के दर्शन को निकले गिरीडीह के बबलू सनातनी, गिरीडीह जिले के सरिया अनुमंडल क्षेत्र के पूर्नीडीह गांव के रहने वाले बबलू विश्वकर्मा उर्फ बबलू सनातनी ने आज मंगलवार को राजस्थान स्थित खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए साइकल यात्रा शुरू की। यह यात्रा लगभग 1800 किलोमीटर लंबी होगी।

बबलू ने बताया कि वह कई दिनों से मन में यह इच्छा रखे थे कि श्याम बाबा के दर्शन के लिए साइकल से यात्रा करें। उन्होंने खुद इसकी तैयारी की और अब वह अपने गांव पूर्नीडीह से सरिया होते हुए बगोदर, फिर हाईवे के रास्ते राजस्थान तक जाएंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यात्रा शुरू करने से पहले बबलू ने अपने माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और गांव के सभी लोगों से प्यार और शुभकामनाएं लेकर रवाना हुए। गांववालों ने भी उन्हें खुलकर सहयोग और समर्थन दिया।

बबलू सनातनी का कहना है कि वह यह यात्रा केवल खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसका उद्देश्य हिंदू समाज को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा –

“हमारा धर्म बहुत महान है, हमें इसे समझना और अपनाना चाहिए।”

सरिया पहुंचने पर उन्होंने मीडिया कर्मियों को धन्यवाद दिया और सरिया के भगवा काली मंडा में सनातन प्रेमी विराट सिंह से मुलाकात की। वहां भी उन्होंने लोगों से धर्म और एकता बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

सरिया में कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव सत्यनारायण मंडल ने बबलू को शुभकामनाएं दी और गुप्त रूप से सहयोग भी किया।

बबलू सनातनी की यह यात्रा न सिर्फ एक धार्मिक यात्रा है, बल्कि यह समाज में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाने की एक अनोखी पहल है। उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए क्षेत्र के लोग उन्हें भरपूर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment