📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर के पासपोर्ट सेवा केन्द्र की क्षमता को बढ़ाने पर चैम्बर की मांग पर बनी सहमति।

On: September 10, 2024 11:03 PM
Follow Us:
सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने रांची में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी से की मुलाकात।

जमशेदपुर: चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल नगर विकास सह पथ निर्माण विभाग सचिव से मुलाकात कर डोबो रोड तथा जुगसलाई एवं मानगो में जुस्को की पानी, बिजली की उपलब्धता की मांग की

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विजय आनंद मूनका की अध्यक्षता में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मनिता के., आई.एफ.एस. से रांची स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर पासपोर्ट बनाने के दौरान अपेक्षा से अधिक समय लगने पर होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुये उनसे विस्तृत चर्चा की। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

चर्चा के दौरान चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर पासपोर्ट सेवा केन्द्र में प्रतिदिन पासपोर्ट बनाने की क्षमता को बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुये कहा कि जमशेदपुर पासपोर्ट सेवा केन्द्र में पासपोर्ट के लिये आवेदन के पश्चात् आवेदनकर्ता को एप्वाइंटमेंट मिलने में पन्द्रह से तीस दिनों का समय लगता है वहीं दूसरी ओर रांची, चाईबासा सहित विभिन्न शहरों के पासपोर्ट सेवा केन्द्र में आवेदन के पश्चात एक से दो दिनों के अंदर आवेदनकर्ता को एप्वाइंटमेंट मिल जाता है। जमशेदपुर में एप्वाइंटमेंट मिलने में इतना लम्बा समय लगने के कारण आवेदनकर्ता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट अनिमा कुमारी का थल सेना कैम्प, दिल्ली के लिए चयन

चैम्बर प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने कहा कि इसपर विचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभी वर्तमान में जमशेदपुर पासपोर्ट सेवा केन्द्र की क्षमता प्रतिदिन 90 है। इसमें भी 10 से 15 आवेदन कर्ता ऐसे होते हैं जो आवेदन करने के पश्चात टर्नअप नहीं होते हैं और इसपर रिप्लाई नहीं देते हैं। लोगों को भी इसके लिये जागरूक होना होगा तभी इसपर कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है।

चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने इसके पश्चात् नगर विकास विभाग के सचिव सह पथ निर्माण विभाग झारखण्ड सरकार के सचिव सुनील कुमार, भा.प्र.से. से भी मुलाकात की और उनसे डोबो रोड के मरम्म्तीकरण तथा जुगसलाई एवं मानगो में जुस्को की पानी और बिजली की उपलब्धता की मांग की।

सचिव सुनील कुमार, भा.प्र.से. ने उक्त विषय पर विधि सम्मत कार्रवाई करने का आश्वासन चैम्बर प्रतिनिधिमंडल को दिया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव बिनोद शर्मा एवं सुरेश शर्मा लिपु उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment