मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पति से झगड़े के बाद पत्नी ने बॉयफ्रेंड के गुर्गों से करवाई थी फायरिंग, 3 शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार

On: November 20, 2025 9:03 PM
Follow Us:
  • परसुडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दोबारा हत्या की फिराक में थे अपराधी

जमशेदपुर/परसुडीह । जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह मामला पति-पत्नी के विवाद और अवैध संबंधों से जुड़ा है, जिसमें पत्नी ने ही अपने बॉयफ्रेंड के साथियों के जरिए अपने पति जावेद खान की हत्या की साजिश रची थी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पुलिस ने गुरुवार (20 नवंबर 2025) को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर तीन आरोपियों को दो लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया, जब वे दोबारा जावेद की हत्या की योजना बना रहे थे।

क्या है पूरा मामला? (14 नवंबर की घटना)

पुलिस के अनुसार, बीते 14 नवंबर 2025 को जावेद खान और उसकी पत्नी हीना के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर हीना ने अपने बॉयफ्रेंड ‘लेधा’ के साथियों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद किताडीह गाड़ीवान पट्टी में मो० शाहबाज उर्फ भोंदु, बिट्टू और राहुल कुमार ने जावेद पर जान मारने की नीयत से फायरिंग की थी। इस संबंध में जावेद ने परसुडीह थाने में अपनी पत्नी और हमलावरों के खिलाफ मामला (कांड संख्या-147/25) दर्ज कराया था।

दोबारा हत्या की बना रहे थे योजना

घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 20 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी खासमहल के मुरुम मैदान में इकट्ठा हुए हैं और हीना के कहने पर फिर से जावेद को मारने की योजना बना रहे हैं।

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने मुरुम मैदान की घेराबंदी कर तीन युवकों को धर दबोचा, जबकि कुछ अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी

पुलिस ने इनके पास से घातक हथियार बरामद किए हैं:

  1. बिट्टू शर्मा (22 वर्ष): निवासी- बागबेड़ा (किरायेदार- आनंद नगर)। इसके पास से एक काला रंग का पिस्टल, मैगजीन और ओप्पो मोबाइल मिला।
  2. मो० शाहबाज उर्फ भोंदु (19 वर्ष): निवासी- रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी, बागबेड़ा। इसके पास से लोहे का सिल्व कलर का पिस्टल और मैगजीन बरामद हुआ।
  3. राहुल कुमार (26 वर्ष): निवासी- रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी, बागबेड़ा। इसके पास से रियलमी नार्जो मोबाइल मिला।

अपराधी ‘भोंदु’ का पुराना रिकॉर्ड

गिरफ्तार आरोपी मो० शाहबाज उर्फ भोंदु एक आदतन अपराधी है। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ पहले से तीन मामले दर्ज हैं:

  • कांड सं0-14/25 (फायरिंग)
  • कांड सं0-23/25 (मारपीट)
  • कांड सं0-47/25 (मारपीट)

पुलिस टीम

इस छापामारी अभियान में थाना प्रभारी अविनाश कुमार, एसआई अरुण कुमार, हीरालाल तुबिद, गौतम कुमार वर्मा, रितेश कुमार, एएसआई संदीप कुमार सिंह, भुवन महतो और अंगरक्षक संतोष कुमार शामिल थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और फरार साथियों की तलाश जारी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment