मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

आदित्यपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की 4 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

On: December 14, 2025 10:34 PM
Follow Us:

सरायकेला (जय कुमार) 14 दिसंबर 2025: सरायकेला-खरसावाँ पुलिस ने अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चलाए गए सघन चेकिंग और छापेमारी अभियान में दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रवि महतो उर्फ पतली (19 वर्ष) और सुरज सोय उर्फ डाकु (23 वर्ष) के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कई अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें छुपाकर रखने की बात स्वीकार की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पुलिस ने सुरज सोय के घर से दो मोटरसाइकिलें और रवि महतो के सालडीह बस्ती स्थित घर से एक मोटरसाइकिल बरामद की। इसके अलावा, इनके एक अन्य साथी के घर से भी एक और चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की गई। कुल चार मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं, जिनमें हीरो होंडा और स्प्लेंडर प्लस मॉडल शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, सुरज सोय का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ आदित्यपुर, ईचागढ़, आर.आई.टी. और कदमा थाना क्षेत्रों में पहले भी चोरी और संपत्ति संबंधी कई मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिकी और अन्य पुलिस जवानों की सक्रिय भागीदारी रही।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment