📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

आम आदमी पार्टी ने साहस की स्याही से शौर्य की शब्दावली रचनेवाले बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई।

On: June 9, 2024 8:27 PM
Follow Us:
आम आदमी पार्टी

जमशेदपुर :  दिनांक 09/06/2024 को आम आदमी पार्टी जमशेदपुर टीम ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार जी के नेतृत्व में धरती आबा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया।

यह भी पढ़े:भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा के जमशेदपुर महानगर ज़िलाध्यक्ष श्री अमित शर्मा का प्रेस वक्तव्य।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

माला अर्पित करने के बाद श्री अभिषेक कुमार जी ने झारखण्ड में बिरसा मुंडा के संघर्षों, उनके साहस, नेतृत्व और जल, जंगल, ज़मीन की रक्षा के लिए उनके बलिदानों को याद किया। भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने झारखंड में अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। काले कानूनों को चुनौती देकर बर्बर ब्रिटिश साम्राज्य को सांसत में डाल दिया।

यह भी पढ़े :NH33 पर सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील।

आम आदमी पार्टी की टीम उनके बाकी अधूरे सपने को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध है। इस मौके पर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल ठाकुर, विधानसभा सचिव मणि यादव, महानगर सह सचिव राहुल मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष हरभजन सिंह, महानगर उपाध्यक्ष संजय सिंह, अमरजीत सिंह, नारी शक्ति ममिता द्विवेदी, महानगर सह सचिव मोहम्मद सगीर रकी, महानगर सह सचिव आलमगिर आलम, अनिल प्रसाद और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रेषक
राहुल ठाकुर
महानगर मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी जमशेदपुर

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment