मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

लंगटा बाबा समाधि स्थल पर उमड़ा आस्था का सैलाब, चादरपोशी के लिए सुबह से लगा रहा लोगों का तांता

On: January 3, 2026 8:38 PM
Follow Us:
Untitled
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

गिरिडीह: जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग स्थित उसरी नदी तट पर खरगडीही में स्थित लंगटा बाबा के 116 वीं समाधि लेने की वर्षगांठ पर चादरपोशी व पूजा अर्चना करने के लिए बाबा के भक्तों की भीड़ उमड़ी. लगंटा बाबा का समाधि स्थल सर्वधर्म सद्भाव की मिसाल है. इस समाधि स्थल पर सभी समुदाय के लोगों की आस्था है.

Headlines

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पौष पूर्णिमा के दिन यहां बाबा की समाधि पर चादर चढ़ाने की परंपरा है. हिंदू, मुस्लिम के साथ विभिन्न धर्म में आस्था रखने वाले लोग इस समाधिस्थल पर पहुंचे और माथा टेका. इस दौरान लोगों ने चादर भी चढ़ाकर मन्नत मांगी. शनिवार की सुबह 3:15 बजे नियमानुसार जमुआ के थाना प्रभारी ने सबसे पहले चादरपोशी की. इसके बाद भक्त कतार में लगकर चादर चढ़ाने लगे.

क्या है बाबा की मान्यता

बताया जाता है कि ब्रिटिश राज के समय साधु-संत के साथ देवघर जा रहे लंगटा (लंगेश्वरी) बाबा खरगडीहा स्थित थाना में रुके थे. उस वक्त के थाना प्रभारी ने बाबा को जाने को कहा इस पर बाबा ने कहा कि तू ही चला जायेगा. इस कथन के बाद खरगडीहा से हटकर थाना जमुआ आ गया.

वर्ष 1910 में पौष पूर्णिमा के दिन बाबा ब्रह्मलीन हो गये. इसके बाद यहां बाबा का समाधि स्थल बनाया गया. बताया जाता है कि मानव के अलावा पशु, पक्षी से भी बाबा को काफी लगाव था. इनके पास आने वाले लोगों का दुख भी दूर हो जाता था. यही कारण है कि विभिन्न धर्म के लोगों की बाबा के प्रति गहरी आस्था है.

सुरक्षा का था पुख्ता इंतजाम

लंगटा बाबा के प्रति लोगों की गहरी आस्था है. यहां कई प्रदेश के लोग पौष पूर्णिमा पर पहुंचते हैं. इस बार भी विभिन्न प्रदेश के लोग यहां पहुंचे. भीड़ को देखते हुए यहां सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है. खोरीमहुआ के एसडीएम अनिमेष रंजन, एसडीपीओ राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में बीडीओ, सीओ व कई थाना के प्रभारी सदल-बल मौजूद थे.

वीडियो देखें :

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 20 5

Rath Yatra पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन का सेवा शिविर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया निःशुल्क शीतल पेयजल 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

IMG 20260716 WA0079

नागा मंदिर बेल्डीह से निकली भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Untitled Design 4 7

भगवान और भक्त के मिलन का दिव्य उत्सव Shri Jagannath रथयात्रा 2026

IMG 20260623 WA0052

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनाया गया 16वां साईं महोत्सव एवं कुलाधिपति मदन मोहन सिंह का जन्मदिन

Untitled Design 3 4

राटा पूजा के साथ चक्रधरपुर हरिजन बस्ती में पांच दिवसीय श्री श्री Sheetala माता पूजा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धालुओं में उत्साह

Maaa

श्री दक्षिणेश्वरी Maa काली मंदिर में अमावस्या पूजा संपन्न

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!