मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

नए साल पर मतकमबेडा में खेल उत्सव, MLA सुखराम उरांव ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

On: January 4, 2026 12:57 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 01 03 At 2.19.30 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement
  • नव वर्ष पर मतकमबेडा में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, साइकिल रेस में चमक दोराय बने विजेता

बंदगांव (जय कुमार) : नव वर्ष के शुभ अवसर पर लांडुपोदा पंचायत अंतर्गत मतकमबेडा स्कूल मैदान में मतकमबेडा स्पोर्ट समिति एवं चैलेंजर युवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस आयोजन में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Headlines

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुखराम उरांव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, मुखिया कुश पूर्ति, सदानंद होता, पंसस तिरथ जामुदा, झामुमो नेता रंजीत मंडल एवं अमर बोदरा उपस्थित रहे।

THE NEWS FRAME

खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास – सुखराम उरांव

मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। गांवों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच देने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी। बंदगांव प्रखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत है मेहनत और निरंतर अभ्यास की।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता

प्रतियोगिता के दौरान कई खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें निम्न प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया—

  • बच्चों की दौड़ : कुसो सामड, बुधन सिंह मेलगांडी
  • बच्चियों की दौड़ : सपना बोदरा, शांति बोदरा
  • तीन पैर दौड़ : टाटा पूर्ति, अशोक लामाय
  • बड़ी लड़कियों की दौड़ : सलामी गागराई, सपना बोदरा
  • लड़कों की रिले रेस : अभिनाश बोदरा, टाटा पूर्ति
  • लड़कियों की रिले रेस : संगीत मेलगांडी, पंगोला पूर्ति
  • जीके रेस : अरुण सोय
  • महिलाओं की हांडी फोड़ : सुनीता बोदरा
  • जवानों की दौड़ : सनी, कुलदीप बोदरा
  • जवानों की साइकिल रेस : चमक दोराय (प्रथम), शंकर बोदरा (द्वितीय)

सभी सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन में रहा ग्रामीणों का सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में अगस्त बोदरा, राजेश प्रधान, चन्द मोहन बांकिरा, सादो बोदरा, ग्राम मुंडा कजुरा बोदरा, बाबूराम बानरा, आकाश बोदरा, अमरनाथ बोदरा, चंद्रमोहन बंकिरा, सचिव सुधीर सामड, सूरज बोदरा, सोमाय बोदरा, रामधन बोदरा, कमल बोदरा, कुजरी हासदा, प्रदीप सामड सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में ग्रामीण दर्शक मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!