मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

छठ महापर्व की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, विधायक सुखराम उरांव बोले “घाट की सजावट इस बार होगी खास”

On: October 20, 2025 10:05 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 10 19 At 20.32.01 06e95fc8
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

चक्रधरपुर (जय कुमार): लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर रविवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक सुखराम उरांव ने की।

बैठक में छठ पूजा के दौरान की जाने वाली घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, फूलों की सजावट, अल्पना निर्माण समेत कई विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने सामूहिक सहयोग से आयोजन को भव्य बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रकाश सज्जा और फूल डेकोरेशन के लिए संबंधित सजावटकर्ताओं को अग्रिम राशि भी सौंपी गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
THE NEWS FRAME

सीढ़ी घाट बनेगा आकर्षण का केंद्र –

इस वर्ष चक्रधरपुर के सीढ़ी घाट को विशेष रूप से सजाया जाएगा। घाट की सीढ़ियों और मार्ग को पारंपरिक अल्पना शैली से रंगकर उसे आकर्षक रूप दिया जाएगा। विधायक उरांव ने कहा, छठ पर्व लोक आस्था का प्रतीक है, इसलिए घाटों की सफाई और सजावट बेहतरीन ढंग से की जानी चाहिए। इस बार की सजावट से चक्रधरपुर का घाट एक अलग पहचान बनाएगा।”

THE NEWS FRAME

युवाओं को मिली प्रमुख भूमिका –

विधायक ने बताया कि इस वर्ष की आयोजन समिति में युवाओं को प्रमुखता दी गई है ताकि नई पीढ़ी परंपराओं से जुड़ सके और सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ा सके।

बैठक में शामिल रहे ये सदस्य –

बैठक में प्रमुख रूप से राजू प्रसाद कसेरा, पवन केजरीवाल, शेष नारायण लाल, निक्कू सिंह, अरुण साव, संजय पासवान, कुमार विवेक, डिक्की मंडल, शमरेश सिंह, रामगोपाल जेना, दिनेश जेना, गौरभ सिंह, पंकज शर्मा, संजीत विश्वकर्मा, दीपू जयसवाल, भावेश विश्वास, राजेश गुप्ता, राहुल पाण्डेय, भरत सिंह, कबीर पाण्डेय, हेमंत पोद्दार, आशीष वर्मा, रोहित गुप्ता, परमेंद्र चौहान, अर्जित वर्मा, बिक्की शर्मा और राहुल शर्मा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!