📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

70 ईसाई तीर्थ यात्रियों का दल गोवा रवाना, उप विकास आयुक्त ने समाहरणालय से बस को दिखाई हरी झंडी।

On: July 13, 2024 9:37 PM
Follow Us:
यात्रि

जमशेदपुर : झारखण्ड सरकार के टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तत्वाधान में पूर्वी सिंहभूम के 70 सदस्यीय ईसाई धर्मावलंबियों (अटेंडर सहित) के जत्थे को गोवा तीर्थ यात्रा हेतु पूर्वाहन 09:00 बजे समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया।

यह भी पढ़े :सिंहभूम केन्द्रिय वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक में रेलवे सुविधाओं और आयुष्मान योजना पर चर्चा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने तीर्थ यात्रियों के सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामना देते हुए हरी झंडी दिखाकर रांची स्थित हटिया रेलवे स्टेशन के लिए दो बसों को रवाना किया ।रांची से तीर्थ यात्रियों का दल रेल मार्ग द्वारा गोवा प्रस्थान करेगी।

यात्रि

सात दिवसीय तीर्थ यात्रा 13 जुलाई से प्रारंभ होकर 19 जुलाई 2024 को समाप्त होगी । झारखंड सरकार के द्वारा आयोजित तीर्थ स्थल दर्शन हेतु ऐसे नागरिकों को शामिल किया गया है जो झारखंड के निवासी हैं, उनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, वे बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आते हैं तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं ।

यह भी पढ़े :एन जी टी के सर्वे के अनुसार नदी किनारे बसे बस्तियों को तोड़ा जाने की फरमाइश हुई है।

इस तीर्थ यात्रा में तीर्थ यात्रियों के लिए झारखंड टूरिज्म डिपार्टमेंट कॉर्पोरेशन और जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से तीर्थ यात्रियों के उचित देखभाल हेतु नोडल अधिकारी के रूप में मनीष जोंकों और उनके साथ सहायक के रूप में हेमवती पिंगुवा एवं सुशीला बा यात्रा के दौरान शामिल रहेंगे ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment