मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

नेताजी के नाम पर भव्य मेमोरियल बने आम बागान मैदान की बदहाली पर बोले सरयू राय

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: January 25, 2026 5:16 PM
Follow Us:
SARU RAY
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर:-जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान, आम बागान में उनके नाम से एक भव्य मेमोरियल का निर्माण किया जाना चाहिए। इस मेमोरियल में लाइट एंड साउंड शो की व्यवस्था हो, ताकि देश-विदेश से आने वाले लोग नेताजी के जीवन, उनके विचारों और संघर्षों से परिचित हो सकें।

A 2

माल्यार्पण के बाद विधायक सरयू राय ने कहा कि यह मैदान कभी बेहद खूबसूरत और ऐतिहासिक पहचान वाला था, लेकिन आज इसकी स्थिति कबाड़खाने जैसी हो गई है। मैदान के आसपास अवैध गैरेज और अन्य गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जो इसकी गरिमा को ठेस पहुंचा रही हैं।

उन्होंने कहा कि 18 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में वे इस मैदान की बदहाली का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाएंगे। मंच पर मौजूद जदयू के जिला अध्यक्ष से उन्होंने आग्रह किया कि वे एक शिष्टमंडल के साथ उपायुक्त से मिलें और यह जानें कि मैदान के चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण कब शुरू होगा

सरयू राय ने चेतावनी दी कि मैदान में लगातार अतिक्रमण के प्रयास हो रहे हैं, इसलिए चहारदीवारी का काम जल्द शुरू होना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट ने उपायुक्त से सुरक्षा बल उपलब्ध कराने की मांग की है।

विधायक ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की स्मृतियों को संजोने के लिए यह मेमोरियल न सिर्फ जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव का केंद्र बनेगा

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied