मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सरिया को केंद्र की बड़ी सौगात: रांची–बनारस वंदे भारत का हजारीबाग रोड स्टेशन पर ठहराव शुरू

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 2, 2026 11:55 PM
Follow Us:
Train
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

सरिया : सरिया वासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। लंबे अरसे से चली आ रही मांग के बाद केंद्र सरकार ने सरिया के बहुचर्चित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की सौगात दी है। रांची से वाराणसी के बीच चलने वाली इस ट्रेन का ठहराव आज से प्रभावी हो गया।

A 2

समय सारिणी

रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस का सुबह 8:14 बजे आगमन और 8:16 बजे प्रस्थान होगा। यह समय यात्रियों के लिए बेहद अनुकूल माना जा रहा है।

स्वागत समारोह और हरी झंडी

इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खुशी में आज हजारीबाग रोड रेलवे परिसर में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बगोदर विधानसभा के सचेतक नागेंद्र महतो के नेतृत्व में हुआ।
समारोह के दौरान वर्तमान विधायक ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर स्टेशन परिसर से रवाना किया।

कार्यक्रम में सरिया बाजार के बड़े व्यवसायी, सरिया–बगोदर–बिरनी क्षेत्र के ग्रामीण, स्थानीय नेता, समाजसेवी तथा रेलवे प्रशासन के कई छोटे-बड़े अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

वर्षों की मांग हुई पूरी

उल्लेखनीय है कि इस ठहराव को लेकर बीते कई वर्षों से समाजसेवियों, स्थानीय नेताओं और बाजार के व्यापारियों द्वारा लगातार आंदोलन और मांग उठाई जाती रही थी। अंततः केंद्र सरकार ने राज्य एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी की पहल पर इस मांग को स्वीकार करते हुए ठहराव प्रदान किया।

खुशी के साथ कुछ नाराजगी भी

ट्रेन के ठहराव से जहां आम लोगों में खुशी की लहर है, वहीं समाज के कुछ छोटे और मध्यम वर्गीय तबकों में हल्की नाराजगी भी देखने को मिली। उनका कहना है कि यदि ठहराव देना ही था तो ऐसी ट्रेनों का भी ठहराव होना चाहिए था, जिनका किराया आम और मध्यम वर्ग की पहुंच में हो।
हालांकि, इन लोगों ने यह भी स्वीकार किया कि कम से कम एक बेहतर और तेज ट्रेन का ठहराव मिलना भी अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, जिससे विशेष जरूरत के समय लोग कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

तीर्थ यात्रियों को होगा बड़ा लाभ

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस ट्रेन का समय इतना उपयुक्त है कि यात्री सुबह जाकर वाराणसी जैसे प्रमुख तीर्थस्थल का दर्शन कर उसी दिन वापस अपने घर लौट सकते हैं, जिससे धार्मिक यात्राओं को नई गति मिलेगी।

कुल मिलाकर, हजारीबाग रोड स्टेशन पर रांची–बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव सरिया और आसपास के क्षेत्रों के लिए विकास, सुविधा और संपर्क के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Link copied