मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बोर्ड एक्जाम 2021 हुआ रद्द, बिना एक्जाम दिए अब हर कोई होगा पास।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 14, 2021 6:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

 

THE NEWS FRAME
A 2

नई दिल्ली : आज दिनांक 14 अप्रैल, 2021 को सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा 2021 को रद्द करने का फैसला कर लिया है। 

बता दें कि कोरोना महामारी को देखते हुए देश भर के राज्यों से इसकी मांग की जा रही थी। जिस वजह से आज एक अहम बैठक की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और सीबीएसई के अधिकारियों के बीच चर्चा हुई। जिसमें 4 मई, 2021 से 14 जून, 2021 तक आयोजित होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं

को रद्द करने का फैसला लिया गया है। वहीं 12वीं की परीक्षा को अगले आदेश तक के लिए न लेने का फैसला किया गया है। 

यह जानकारी शिक्षा मंत्री ने अपने ट्वीट में बताई है। जिसमें यह भी बताया गया है कि 10वीं के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड द्वारा तैयार किया जाएगा। जो कि ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया (इंटरनल असेसमेंट) के आधार पर तैयार होगा। यदि इस रिजल्ट से किसी विद्यार्थी को आपत्ति होती है तो व्यवस्था अनुकूल उससे परीक्षा ली जाएगी।

एक्जाम देने के लिए लगभग 18 लाख विद्यार्थी 10वीं में और 12 लाख के लगभग विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा देने के लिए फार्म भर चुके हैं।

बता दें कि विपक्ष कोंग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु में पीएमके के एस रामदास,  महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख, बॉलिवुड अभिनेता सोनू सूद ने बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की मांग भारत सरकार से की है। वहीं बिना एक्जाम लिए विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रमोट करने की भी मांग की है।

अभिनेत्री  रवीना टंडन ने ट्विटर के माध्यम से कहा कि ये समय तनावपूर्ण है और बच्चों का इस समय में परीक्षा देना जोखिम भरा हो सकता है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Link copied