मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

निर्दलीय उम्मीदवार सौरव विष्णु सभी 25 उम्मीदवारों में से सबसे ज्यादा हैं शिक्षित।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 18, 2024 4:30 PM
Follow Us:
निर्दलीय उम्मीदवार सौरव विष्णु सभी 25 उम्मीदवारों में से सबसे ज्यादा हैं शिक्षित।
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

लोकसभा चुनाव 2024 में जमशेदपुर के निर्दलीय उम्मीदवार सौरव विष्णु सभी 25 उम्मीदवारों में से सबसे ज्यादा शिक्षित हैं। ये बी.टेक, एमबीए कर सबसे ज्यादा पढ़े लिखे हैं। राष्ट्रीय गठबंधन के दोनों उम्मीदवार सिर्फ इंटर पास हैं।

जमशेदपुर लोकसभा चुनाव 2024: निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भारी जन समर्थन जुटा रहे सौरव विष्णु सभी 25 प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा शिक्षित हैं। सौरव विष्णु के पास बीटेक के साथ एमबीए की भी डिग्री है, और 20 वर्षों तक अमेरिका में रहकर नौकरी करने का अनुभव भी है। अमेरिका से भारत लौटने के बाद सौरव विष्णु के सपनों का जमशेदपुर आज आजादी के 77 वर्षों के बाद भी पीने योग्य पानी, ट्रैफिक जाम और चिकित्सा के क्षेत्र में अस्तित्व की लड़ाई लड़ता नजर आया। और इसी बात ने सौरव विष्णु को जनप्रतिनिधि बनकर मातृभूमि का कर्ज़ उतारने को प्रेरित किया।

चुनाव लड़ रहे कुल 25 उम्मीदवारों में एक पांचवी पास, तीन आठवीं पास, चार मैट्रिक पास, नौ इंटर पास, तीन ग्रेजुएट, तीन पोस्टग्रेजुएट, एक एलएलबी पास है।

THE NEWS FRAME THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : सौरव विष्णु का चुनावी दौरा हुआ तेज, विकास की प्रतिबद्धता के साथ दौरा जारी

वहीं सौरव विष्णु की शैक्षणिक योग्यता इन सभी प्रत्याशियों के मुकाबले काफी आगे है। अपने इसी योग्यता के सहारे चुनावी रणभूमि में दमदार उपस्थिति दर्ज करवा रहे सौरव विष्णु को अपार जन समर्थन मिल रहा है। कल 17. 05 2024 को अपने तूफानी चुनाव दौरे में सौरव विष्णु ने मानगो के आजाद बस्ती, बालिगुमा के साथ ही बागबेड़ा ग्वाला बस्ती, और जुगसलाई के निवासियों से आत्मीय मुलाकात की, और अपने लिए समर्थन मांगा। सौरव विष्णु को हर जगह मतदाताओं ने सर आंखों पर बिठाया और यह वायदा किया कि अबकी बार वे किसी के झांसे में नहीं आएंगे और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक युवा और शिक्षित प्रत्याशी को ही अपना वोट देंगे।

वहीं आज का युवा वर्ग सौरव विष्णु को अपना रोल मॉडल मानने लगा है , और सौरव विष्णु के पदयात्रा में युवाओं का हुजूम उनके साथ चल पड़ता है। यहाँ गौर करने वाली बात यह है कि जमशेदपुर के पिछले 10 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर सांसद रहे विद्युत वरण महतो सिर्फ इंटर पास हैं।

इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी समीर मोहंती भी सिर्फ इंटर पास हैं।

NOTE> वर्तमान सांसद विद्युत वरण महतो आदित्यपुर निवासी हैं और यह पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा के अंतर्गत आता है। पिछले 10 वर्षों से जमशेदपुर के सांसद रहते हुए भी वह अपना वोटिंग कार्ड जमशेदपुर से नहीं बनवा पाए।

THE NEWS FRAME THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : सौरव विष्णु का चुनावी दौरा हुआ तेज, विकास की प्रतिबद्धता के साथ दौरा जारी

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment