📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सरदार पटेल की सार्धशती पर भारत भारती का प्रांतीय सम्मेलन, राष्ट्र एकता का दिया संदेश

On: August 23, 2026 9:08 PM
Follow Us:

जमशेदपुर, 23 अगस्त 2026। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत भारती झारखंड की ओर से रविवार को साकची स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में “भारत भारती परिचय एवं प्रांतीय सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने भारत भारती के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से उनके जीवन, राष्ट्र निर्माण में योगदान और राष्ट्रीय एकता के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना आवश्यक है।

सम्मेलन में भारत भारती के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय मेहरोत्रा, विहिप के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, स्वदेशी जागरण मंच के मनोज कुमार सिंह, भारत भारती झारखंड के मार्गदर्शक ब्रिगेडियर बी.जी. पाठक तथा प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सरदार पटेल के योगदान पर हुई चर्चा

मुख्य वक्ता मनोज कुमार सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की 565 रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनके दृढ़ नेतृत्व ने स्वतंत्र भारत को एकजुट करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भारत भारती झारखंड के प्रदेश सचिव सुशील कुमार सिंह ने संस्था के उद्देश्यों और देश के विभिन्न राज्यों में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत भारती का उद्देश्य राष्ट्रभाव, सामाजिक एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।

THE NEWS FRAME

पूर्व सैनिकों समेत विभिन्न संगठनों की भागीदारी

सम्मेलन में पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के 60 से अधिक पूर्व सैनिकों सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की मौजूदगी रही।

बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में गुमला के श्रीधर ज्ञान संस्थान, टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट बर्मामाइंस, दयानंद पब्लिक स्कूल, गोविंद विद्यालय, राजा डांस एकेडमी और सिख समाज के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति और सांस्कृतिक रंग से सजी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों और शिक्षकों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के संयोजक एवं भारत भारती झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, विद्यालयों, पूर्व सैनिकों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण, एकता और अखंडता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित सामूहिक भोज में करीब 400 देशभक्तों ने सहभागिता की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment