📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

लापता CNG ऑटो की तलाश, आजादनगर थाना ने की लोगों से सहयोग की अपील

On: August 19, 2026 9:23 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। आजादनगर थाना अंतर्गत 3 अगस्त 2026 को एक CNG ऑटो के लापता होने के संबंध में आजादनगर थाना पुलिस ने आवश्यक सूचना जारी की है। पुलिस ने जिले के सभी थानों के साथ-साथ आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है।

आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने अपील करते हुए कहा कि यदि किसी थाना क्षेत्र में अथवा किसी व्यक्ति को लापता CNG ऑटो के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है या ऑटो कहीं दिखाई देता है, तो इसकी सूचना तत्काल आजादनगर थाना को दी जाए, ताकि वाहन की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पुलिस के अनुसार लापता CNG ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05 DQ-6468 है। पुलिस ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि उक्त नंबर के ऑटो के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि वाहन की तलाश को लेकर पुलिस स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। आम लोगों से प्राप्त सूचना वाहन की बरामदगी में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

लापता ऑटो का विवरण:

  • वाहन: CNG ऑटो
  • रजिस्ट्रेशन नंबर: JH05 DQ-6468
  • लापता होने की तिथि: 03 अगस्त 2026
  • सूचना देने के लिए: आजादनगर थाना
  • मोबाइल नंबर: 9431706502

पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी थाना या किसी व्यक्ति को उक्त ऑटो के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार को सूचित करें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment