मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पवित्र सावन की तीसरी सोमवारी पर महादेवशाल मंदिर पहुंचे उपायुक्त मनीष कुमार

On: August 17, 2026 9:13 PM
Follow Us:
  • सपरिवार विधि-विधान से किया भगवान भोलेनाथ का पूजन एवं जलार्पण, मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त मनीष कुमार ने पवित्र सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सपरिवार गोईलकेरा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान के साथ पूजन एवं जलार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। महादेवशाल मंदिर पहुंचने पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने परिवार के साथ श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा निर्धारित पूजा-विधि के अनुरूप जलार्पण किया। सावन की सोमवारी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था एवं भक्ति का माहौल बना रहा। उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए मंदिर में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित दर्शन-पूजन व्यवस्था के महत्व पर भी जोर दिया।

पूजन-अर्चना के उपरांत उपायुक्त मनीष कुमार ने महादेवशाल मंदिर परिसर में संधारित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, मंदिर परिसर की स्वच्छता, पेयजल, आवागमन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं मंदिर समिति के सदस्यों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इस दिशा में आवश्यक समन्वय बनाए रखने पर बल दिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

महादेवशाल मंदिर पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था के केंद्रों में से एक है, जहां सावन माह में विशेष रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन एवं जलार्पण के लिए पहुंचते हैं। सावन की सोमवारी को मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने को देखते हुए प्रशासन एवं मंदिर समिति द्वारा व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष, गोईलकेरा प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा सहित मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी साझा की। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित दर्शन-पूजन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों तथा मंदिर समिति के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment