जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड प्रदेश BJP के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. जटा शंकर पांडे ने राज्यसभा सांसद और भाजपा झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. जटा शंकर पांडे ने कहा कि डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को संगठन में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलना झारखंड भाजपा के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण के बल पर डॉ. वर्मा नई जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा की संगठनात्मक क्षमता और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा पर भरोसा जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। यह निर्णय कार्यकर्ताओं के लिए भी उत्साहवर्धक है।
डॉ. पांडे ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा झारखंड के एक समर्पित एवं अनुभवी नेता को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया जाना प्रदेश के लिए सम्मान की बात है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा अपनी नई जिम्मेदारी के माध्यम से संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने तथा पार्टी की विचारधारा को देशभर में और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
डॉ. जटा शंकर पांडे ने कहा कि डॉ. वर्मा के अनुभव और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का लाभ भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारी के साथ डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफल होंगे।
इस अवसर पर डॉ. पांडे ने डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक योगदान से झारखंड सहित पूरे देश में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी।














