मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स चोरी कांड को लेकर व्यवसायियों ने डीसी से की मुलाक़ात, सामान बरामदगी व सुरक्षा व्यवस्था की मांग लेकर सौपा ज्ञापन

On: August 4, 2026 9:49 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर/चाईबासा: चक्रधरपुर मुख्य बाजार स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई करीब 45 लाख रुपये की चोरी के मामले को लेकर व्यवसायियों ने मंगलवार को चक्रधरपुर के 60 से 70 व्यवसायियों का एक प्रतिनिधिमंडल चाईबासा पहुंचकर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार से मिलाकात कर और घटना के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बताया कि चोरी की घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी चोरी किये गए मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामानों की बरामदगी और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी है। व्यवसायियों ने पुलिस कार्रवाई की प्रगति की जानकारी पीड़ित दुकानदार को नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

व्यापारियों ने एनएच किनारे स्थित दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस गश्ती बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी कांड में त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने साइबर सेल और जांच प्रक्रिया को लेकर भी अपनी बातें उपायुक्त के समक्ष रखीं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने व्यवसायियों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन इस घटना पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने चोरी गए सामानों की बरामदगी और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से नारायण अग्रवाल, अमित शर्मा, डब्बू खिरवाल, माधव झुनझुनवाला, अपूर्व पोद्दार, कमल केजरीवाल सहित चक्रधरपुर के कई व्यवसायी शामिल थे।

व्यवसायियों ने कहा कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आंदोलन और बाजार बंद जैसे कदम उठाने को बाध्य होंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

9 अगस्त को रीगल मैदान में मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, ‘अपनी पहचान को पहचानो’ थीम पर होगी जनसभा

जमशेदपुर में शुरू हुई QR कोड आधारित डिजिटल बीट पुलिसिंग, अब हर गश्त होगी डिजिटल निगरानी में

पूर्व मुखिया बाहामनी हेंब्रम ने कचरा संग्रह वाहन कर्मियों को दिए रेनकोट, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर मिली राहत

जमशेदपुर में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

समाहरणालय में 9 सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई, उपायुक्त बोले– शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते

ITI परीक्षा देकर लौटे सरिया के युवक की भटिंडा फॉल में डूबने से मौत, सेल्फी लेने के दौरान हुआ हादसा

Leave a Comment