मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

आगामी 7 अगस्त को नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह निर्धारित, राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे मुख्य अतिथि

On: July 28, 2026 7:35 PM
Follow Us:
The News Frame 4 4
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

JAMSHEDPUR: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 7 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएच.डी. के 1600 से अधिक विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण एवं रजत पदकों से सम्मानित किया जाएगा।

दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। इस अवसर पर झारखंड राज्य के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसी क्रम में कुछ दिन पूर्व नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह ने रांची स्थित राजभवन पहुंचकर राज्यपाल श्री गंगवार से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुसंधान गतिविधियों तथा भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस वर्ष आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में 34 विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। विभिन्न विभागों के वर्ष 2025 शैक्षणिक सत्र में उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने 40 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं 40 विद्यार्थियों को रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 36 शोधार्थियों को उनके सफल शोध कार्य के लिए पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की जाएगी। समारोह में विभिन्न संकायों के विद्यार्थी, उनके अभिभावक, शिक्षाविद, उद्योग जगत के प्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदनमोहन सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा

दीक्षांत समारोह किसी भी विद्यार्थी के जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण क्षण होता है। यह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीकी ज्ञान, अनुसंधान, नवाचार एवं उद्योगोन्मुखी कौशल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए नई जिम्मेदारियों और नए अवसरों की शुरुआत का प्रतीक है। विश्वविद्यालय हमेशा अपने पूर्व छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व करता है और भविष्य में भी उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने सभी उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार समारोह के सफल आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। अतिथियों के स्वागत, सुरक्षा व्यवस्था, मंच संचालन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, उपाधि वितरण, आवागमन तथा अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि यह दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के इतिहास में एक यादगार आयोजन के रूप में स्थापित हो सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Tata 1

टाटा स्टील रैकेट्स स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 का दूसरा संस्करण जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न

RSS

RSS से जुड़े प्रल्हाद जोशी कौन हैं? जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, जानिए उनका राजनीतिक सफर

Shreenath 1

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में Blood Donation Camp आयोजित, छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

Add A Heading 20 2

Education मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा NEET विवाद और छात्र आंदोलन के बीच बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम

Medical Education

भारत में Medical Education का बड़ा विस्तार: MBBS सीटें 1.29 लाख पहुंचीं, डॉक्टर-जनसंख्या अनुपात सुधरकर 1:778

IMG 20260722 WA0003

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के 32 छात्रों का टाटा कमिन्स में चयन, 2.4 लाख वार्षिक पैकेज पर मिली अप्रेंटिसशिप

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!