मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के 32 छात्रों का टाटा कमिन्स में चयन, 2.4 लाख वार्षिक पैकेज पर मिली अप्रेंटिसशिप

On: July 22, 2026 12:07 PM
Follow Us:
IMG 20260722 WA0003
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक और तकनीकी कौशल का लोहा मनवाया है। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा (मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल) वर्ग के कुल 32 विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित ऑटोमोटिव एवं इंजन निर्माता कंपनी टाटा कमिन्स प्राइवेट लिमिटेड, जमशेदपुर में ‘अप्रेंटिसशिप’ पद पर हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को ₹2.4 लाख प्रति वर्ष का सीटीसी प्रदान किया गया है।

इस ऐतिहासिक और गौरवमयी उपलब्धि पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के माननीय कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह ने चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और विश्वविद्यालय के शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी का सदैव यह ध्येय रहा है कि हम अपने विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान न दें, बल्कि उन्हें उद्योग की आधुनिक आवश्यकताओं और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार करें। हमारे 32 विद्यार्थियों का टाटा कमिन्स जैसी वैश्विक स्तर की प्रतिष्ठित कंपनी में चयनित होना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि हमारी शैक्षणिक नीतियां और व्यावहारिक प्रशिक्षण सही दिशा में अग्रसर हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

टाटा समूह अपनी प्रतिबद्धता, तकनीकी उत्कृष्टता और नैतिक मूल्यों के लिए जाना जाता है। टाटा कमिन्स में अप्रेंटिसशिप प्राप्त करना हमारे डिप्लोमा मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल के छात्रों के करियर का एक महत्वपूर्ण और निर्णायक मोड़ साबित होगा। यहाँ मिलने वाला व्यावहारिक अनुभव उनके पेशेवर जीवन की एक मजबूत नींव रखेगा। मैं सभी चयनित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ और यह विश्वास व्यक्त करता हूँ कि वे अपने कार्यक्षेत्र में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणी जी ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह क्षण नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी परिवार के लिए अत्यंत गर्व और संतोष का विषय है। डिप्लोमा मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 32 विद्यार्थियों का एक साथ टाटा कमिन्स जैसी बहुराष्ट्रीय और प्रतिष्ठित कंपनी में चयन होना हमारे संकाय सदस्यों की कड़ी मेहनत, दूरदर्शिता और विद्यार्थियों के समर्पण का प्रतिफल है।

वर्तमान समय में उद्योगों की मांग तेजी से बदल रही है। ऑटोमोटिव और हैवी इंजीनियरिंग सेक्टर में आधुनिक तकनीकों का समावेश हो चुका है। हमारे फैकल्टी और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ उनके सॉफ्ट स्किल्स, एप्टीट्यूड और इंटरव्यू स्किल्स पर लगातार कार्य किया है।

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी जमशेदपुर, झारखंड और पूरे पूर्वी भारत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शत-प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने आश्वस्त किया है कि आने वाले समय में अन्य कोर इंजीनियरिंग शाखाओं, मैनेजमेंट, फार्मेसी, आईटी और बेसिक साइंसेज के विद्यार्थियों के लिए भी देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों में कैंपस ड्राइव आयोजित किए जाएंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260722 WA0002 1

रेडियो सिटी टैलेंट हंट 2026: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के 300 से ज़्यादा छात्रों ने दिखाया अपना जलवा!

Add A Heading 2 1

JPSC भर्ती विवाद झारखंड के युवाओं के भविष्य पर उठते गंभीर सवाल पारदर्शिता की मांग तेज

IMG 20260718 180228

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में रोबोटिक्स एवं एम्बेडेड सिस्टम कार्यशाला का समापन, प्रतिभागियों को मिले प्रमाणपत्र

Untitled Design 23 4

नव नियुक्त सहायक आचार्यों को मिला पदस्थापन पत्र Orientation कार्यक्रम में जिम्मेदारी से दायित्व निभाने का लिया संकल्प

IMG 20260713 WA0038

टाटा स्टील और टाटा क्लासएज ने जमशेदपुर में इमर्सिव स्पोर्ट्स कैंप के ज़रिए MVPS नासिक के स्टूडेंट्स को मज़बूत बनाया

IMG 20260706 WA0024

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ, ग्रामीण विकास एवं जनजागरूकता पर रहेगा फोकस

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!