मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

कुसमरजा में दो नए ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन, लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी राहत

On: July 13, 2026 9:54 PM
Follow Us:
IMG 20260713 215059
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

झामुमो नेता शत्रुघ्न प्रसाद मंडल की पहल पर लगे 200 और 100 केवीए के ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

सरिया। सरिया प्रखंड क्षेत्र के कुसमरजा गांव में लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज और बिजली आपूर्ति की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल हुई है। सोमवार को गांव में 200 केवीए और 100 केवीए क्षमता के दो नए विद्युत ट्रांसफार्मरों का विधिवत उद्घाटन किया गया। नए ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

Headlines

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व मुखिया सदाकत अंसारी और पंचायत समिति सदस्य भोला खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दोनों ट्रांसफार्मरों का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे ग्रामीण

पूर्व मुखिया सदाकत अंसारी ने कहा कि कुसमरजा गांव में लंबे समय से कम वोल्टेज और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं बनी हुई थीं। लो वोल्टेज के कारण ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली से चलने वाले उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर पा रहे थे।

उन्होंने बताया कि झामुमो नेता एवं केंद्रीय कमेटी सदस्य शत्रुघ्न प्रसाद मंडल की पहल और प्रयास के बाद बिजली विभाग ने मामले पर कार्रवाई करते हुए गांव के लिए नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए। गांव में 200 केवीए और 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित होने से बिजली व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

THE NEWS FRAME

मूलभूत सुविधाओं से लोगों को जोड़ना पहली प्राथमिकता: शत्रुघ्न प्रसाद मंडल

कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य सह बगोदर विधानसभा क्षेत्र के नेता शत्रुघ्न प्रसाद मंडल ने कहा कि क्षेत्र की जनता विकास की उम्मीद के साथ झामुमो पर विश्वास बनाए हुए है। लोगों को बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि बगोदर विधानसभा क्षेत्र में आज भी कई ऐसे गांव हैं, जहां अपेक्षित विकास नहीं हो सका है। ग्रामीण जब अपनी समस्याओं को सामने रखते हैं तो जमीनी स्थिति का पता चलता है। वर्षों तक विकास की बातें की गईं, लेकिन कई इलाकों के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

शत्रुघ्न प्रसाद मंडल ने कहा, “मैं केवल आश्वासन देने में विश्वास नहीं करता, बल्कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए काम करता हूं। कुसमरजा में दो नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।”

ग्रामीणों ने जताया आभार

नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने पर ग्रामीणों ने शत्रुघ्न प्रसाद मंडल के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि वे क्षेत्र में बिजली, सड़क सहित विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान को लेकर लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर स्थापित करने में सहयोग करने वाले बिजली विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को भी धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर अर्जुन साव, मुकेश साव, ताज मोहम्मद, सदर फर्कुद्दीन अंसारी, सईद अंसारी और मोइन अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!