मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

DD बार हमला कांड में बड़ी सफलता: बार मालिक नीरज सिंह सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान और ओडिशा से दबोचा

On: July 8, 2026 6:33 PM
Follow Us:
IMG 20260708 183043
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित DD बार के समीप 27 जून 2026 की रात हुए जानलेवा हमला मामले में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने फरार चल रहे डीडी बार के मालिक नीरज सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नीरज सिंह को राजस्थान के सीकर जिले के खाटू श्याम से ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार कर जमशेदपुर लाया, जबकि दो अन्य आरोपियों को ओडिशा के रायरंगपुर क्षेत्र से दबोचा गया।

Netaji 3

27 जून की रात हुआ था जानलेवा हमला

पुलिस के अनुसार, बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 84/2026 में दर्ज इस मामले में 27 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे DD बार के पास धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एसआईटी का गठन किया गया था।

तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी की मदद से मिली सफलता

एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मानवीय सूचना तंत्र और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। फरार आरोपियों की तलाश जारी थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें शामिल हैं—

  • नीरज सिंह – डीडी बार के मालिक, निवासी आशियाना इन्क्लेव, एमजीएम थाना क्षेत्र, जमशेदपुर।
  • सुदर्शन मंडल उर्फ लाल्टू (30 वर्ष) – निवासी सिजुकोला, थाना बहलदा, जिला मयूरभंज (ओडिशा)।
  • राजेश मंडल (27 वर्ष) – निवासी दालसोरा, थाना बहलदा, जिला मयूरभंज (ओडिशा)।

बार मालिक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार डीडी बार मालिक नीरज सिंह के विरुद्ध वर्ष 2022 में कदमा थाना में मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामला भी दर्ज है।

तीन मोबाइल फोन बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

एसआईटी और कई डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने संभाली जांच

पूरे अभियान का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने किया। टीम में विधि-व्यवस्था, नगर, सीसीआर, पटमदा, मुसाबनी, घाटशिला, यातायात सहित विभिन्न अनुमंडलों के पुलिस उपाधीक्षक, बिष्टुपुर थाना प्रभारी, तकनीकी शाखा एवं छापामारी दल के अधिकारी शामिल रहे।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच अभी जारी है और मामले में आगे भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई गई है।

Netaji 4

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment