मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

284 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती विज्ञापन रद्द। पुनः चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित।

On: June 28, 2023 5:33 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में जिला चौकीदार स्थापना / नियुक्ति समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में समिति द्वारा विचारोपरान्त सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व में प्रकाशित चौकीदार के 284 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती संबंधी विज्ञापन को रद्द करते हुए यथाशीघ्र नये सिरे से आदर्श आरक्षण रोस्टर तैयार कर सक्षम प्राधिकार से अनुमोदनोपरान्त पुनः चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। 

विदित हो कि 10.08.2022 को प्रकाशित विज्ञापन तत्कालीन नियोजन नीति के तहत निर्गत की गई थी। तत्कालीन नियोजन नीति के तहत निर्गत विज्ञापन में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए झारखण्ड राज्य में अवस्थित मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों से मैट्रिक या दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया था तथा जनजातीय / क्षेत्रीय भाषा की लिखित परीक्षा निर्धारित किया गया था। 

माननीय उच्च न्यायालय झारखण्ड द्वारा पारित एक आदेश के आलोक में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड द्वारा नियोजन नीति में परिवर्तन करते हुए शैक्षणिक योग्यता एवं भाषा के मामले में सुधार किया गया है। साथ ही जिला स्तरीय पदों पर नियुक्ति के मामले में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है। इस कारण उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर समयक रूप से विचार करने के उपरांत पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन को जिला चौकीदार स्थापना / नियुक्ति समिति द्वारा रद्द किया गया है।   

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment