
पुणे: आज पुणे में आयोजित भारत भारती के पंचम राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन झारखंड प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्राले द्वारा देशभर से आए लगभग 400 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की गई। नई टीम में ब्रिगेडियर बी. जी. पाठक (अवकाश प्राप्त) को मार्गदर्शक, अनिरुद्ध सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, मदन सिंह को कोषाध्यक्ष, जबकि जमशेदपुर से सुशील कुमार सिंह को प्रदेश सचिव एवं राजीव रंजन को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

आने वाले दिनों में झारखंड के प्रत्येक जिले में भारत भारती की संगठनात्मक इकाइयों का विस्तार किया जाएगा। संगठन का संकल्प है कि राज्य में रहने वाले विभिन्न प्रदेशों के लोगों को उनकी जाति, भाषा, वेशभूषा, खान-पान और संस्कृति का सम्मान करते हुए एक मंच पर जोड़ा जाए, आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ किया जाए तथा “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के स्वप्न को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाए।











































