
जमशेदपुर, 12 जून 2026: व्यवसायियों की कर संबंधी समस्याओं के समाधान तथा GST एवं JPT (झारखंड प्रोफेशनल टैक्स) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वाणिज्य कर विभाग, जमशेदपुर प्रमंडल द्वारा विशेष जागरूकता एवं निबंधन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, जिला पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष एस. एन. पाल ने बताया कि यह कैंप 13 जून 2026 (शनिवार) को दोपहर 12 बजे राज्य-कर अपर आयुक्त (प्रशासन), जमशेदपुर प्रमंडल, साकची स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।
कैंप में व्यवसायियों, व्यापारिक संगठनों एवं उद्यमियों को GST और JPT निबंधन, कर प्रक्रियाओं, तकनीकी समस्याओं तथा अन्य कर संबंधी विषयों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान का भी प्रयास किया जाएगा।
एस. एन. पाल ने जिले के सभी व्यवसायियों एवं व्यापारिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में कैंप में भाग लेने और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
कैंप के प्रमुख लाभ
- GST एवं JPT निबंधन संबंधी जानकारी और जागरूकता
- निबंधन प्रक्रिया में सहायता एवं मार्गदर्शन
- व्यवसाय विकास एवं विस्तार संबंधी जानकारी
- विभागीय अधिकारियों से सीधे संवाद कर समस्या समाधान
“जागरूक बनें – निबंधन करें – व्यापार बढ़ाएं – राष्ट्र के विकास में योगदान दें।”
— एस. एन. पाल, जिला अध्यक्ष, भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम







































