मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

नलिता पंचायत के कायदा-जुगीडीह गांव में छऊ नृत्य सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं व नौकरी प्राप्त युवाओं का हुआ सम्मान

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 6, 2026 7:53 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 06 06 At 7.18.41 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

चक्रधरपुर (जय कुमार): चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत नलिता पंचायत के कायदा-जुगीडीह गांव में पारंपरिक छऊ नृत्य सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई उपस्थित रहे। इस अवसर पर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं के साथ-साथ रेलवे, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग में नौकरी प्राप्त करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया।

A 2

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं सीमित संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा युवाओं से कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक है। यह केवल एक नृत्य नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, संस्कृति और पूर्वजों की धरोहर है।

नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने और उसे संरक्षित रखने के लिए ऐसे आयोजनों का निरंतर होना आवश्यक है। छऊ नृत्य के माध्यम से हमारी लोक कला को नई पहचान मिलती है तथा युवाओं में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना विकसित होती है।समारोह में मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं नागी गागराई, सरस्वती गागराई, नीलाम कुमारी गागराई, सुनिल सामाड, बेलमती सामाड, गुरुचरण लोहार, निशा सामाड, रानी सामाड, कुमारी गागराई, मनीषा सामाड, सुमित गागराई तथा श्रुति गागराई को सम्मानित किया गया। इसके अलावा रेलवे, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग में चयनित युवाओं को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम में टोकलो मंडल अध्यक्ष कांडे पाड़ेया, मंडल के पूर्व महामंत्री सूर्यनारायण प्रधान, रामराय सामाड, मांगूराम सामाड, कार्तिक डांगिल, मुखिया महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रविन्द्र नाथ गागराई (अध्यक्ष), प्रधान डांगित (उपाध्यक्ष), कांतो मिर्धा (सचिव), डुबराज हेम्ब्रम (उपसचिव), मदन तांती (कोषाध्यक्ष), लुबराम सामाड (उप कोषाध्यक्ष), मंगल केराई, हरिश सामाड, सुखनाथ सामाड, सुनिल सामाड, विनोद गागराई, सुमर सिंह सामाड, जगदीश सामाड, रूईदास सामाड, सुगना सामाड, जीवन गागराई, लिबुमन गागराई, जोलेन गागराई एवं मार्टिन गागराई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Sadak

सड़क सुरक्षा एवं चाइल्ड हेल्पलाइन को लेकर कौशल विकास केंद्र में चलाया जागरूकता अभियान

Aa

पंचायत सचिवालय और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

A

“स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान” के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश – सांसद जोबा माझी

Geeta Koda

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रांची में भव्य स्वागत, गीता कोड़ा रहीं मौजूद

WhatsApp Image 2026 06 06 At 7.18.14 PM

यातायात सुगम बनाने के लिए एनएच अन्तर्गत सभी रेलवे क्राॅसिंग पर करें रोड ओवर ब्रिज का निर्माण: जोबा माझी

Ranchi

नितिन नवीन से मिले सरयू राय, रांची में दिखी पुरानी आत्मीयता और सम्मान की झलक

Leave a Comment

Link copied