मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Adityapur में वार्ड-35 में हयूम पाइप नाली एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

810c92dedce0cbe5e9d700a4ea327a2e
On: May 22, 2026 6:53 PM
Follow Us:
Untitled Design 3 2
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

झारखण्ड: Adityapur 22 मई 2026 को झारखण्ड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत नगर निगम Adityapur द्वारा वार्ड संख्या-35 अंतर्गत मोती नगर, रोड नंबर-6, निकट वास्तु विहार, आदित्यपुर-2 में हयूम पाइप नाली एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।

A 2

इस महत्वपूर्ण योजना का शिलान्यास नगर निगम Adityapur के माननीय महापौर संजय सरदार ने किया। कार्यक्रम में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की माननीय सांसद जोवा माझी, सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन, नगर निगम आदित्यपुर के उप महापौर अंकुर सिंह तथा वार्ड संख्या-35 की वार्ड पार्षद संगीता सामद की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जानकारी के अनुसार, यह निर्माण कार्य रितेश कुमार शर्मा के घर से उमेश कुमार शर्मा के घर तक कराया जाएगा। योजना की एकरारनामा राशि 2,55,010.84 रुपये निर्धारित की गई है तथा कार्य का निष्पादन संवेदक मेसर्स शंकर एंटरप्राइजेज द्वारा किया जाएगा।

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत करने के साथ हुई।

इस अवसर पर महापौर संजय सरदार ने कहा कि नगर निगम नागरिक सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हयूम पाइप नाली एवं पीसीसी सड़क निर्माण से मोती नगर क्षेत्र में जल-जमाव की समस्या दूर होगी तथा लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

शिलान्यास समारोह में धीरज कुमार, गिरजा देवी, प्रेमचंद सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, दीपक कुमार सिंह, चंद्रकांत प्रसाद, सुभाष राय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

निवेदक

संतोष कुमार सिंह
समाजसेवी, आदित्यपुर
मोबाइल: 73210 09191

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

Link copied