मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

प्रोजेक्ट परख एक नई उड़ान के तहत सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

On: May 1, 2026 7:21 PM
Follow Us:

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में जिला प्रशासन की पहल पर संचालित “प्रोजेक्ट परख: एक नई उड़ान” के तहत समाहरणालय सभागार में सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं एक महिला पर्यवेक्षिका के लिए विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लंबे समय तक सेवा देने वाले कर्मियों के योगदान को सम्मान देना और उन्हें सम्मानजनक विदाई प्रदान करना था।

इस अवसर पर अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती ने सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें सेवानिवृत्ति के दिन मिलने वाले सभी लाभ एवं पावना भी प्रदान किए गए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में श्री बेंजामिन कन्डूलना, श्री काशीनाथ मुर्मू, श्रीमती नागेश्वरी विरुआ, श्रीमती शीला प्रकाश और श्री तुषार कांत ज्योतिष शामिल रहे। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग की महिला पर्यवेक्षिका श्रीमती देवी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबे सेवाकाल, उनके समर्पण और शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों की मेहनत और लगन ने जिले के शिक्षा स्तर को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

जुगसलाई में ब्राउन शुगर की तस्करी का खुलासा, 50 पुड़िया के साथ महिला गिरफ्तार

बर्मामाइंस गोलीकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; देसी पिस्टल बरामद

ओडिशा नवल टाटा हॉकी एचपीसी की कैडेट एंगिल हर्षरानी मिंज का एएचएफ वुमेंस जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत पहले दिन रोमांचक मुकाबलों के साथ

सावन मिलन समारोह: गीत-संगीत, रंगारंग कार्यक्रम और मनोरंजक खेलों से सजा आयोजन, करीब 60 मातृशक्तियों ने लिया हिस्सा

श्रावण की दूसरी सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया रुद्राभिषेक, झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना

Leave a Comment