मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

चक्रधरपुर में युवक की हत्या का खुलासा, 19 साल का आरोपी गिरफ्तार; बदले की आग में दिया वारदात को अंजाम

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: February 26, 2026 10:06 PM
Follow Us:
चक्रधरपुर में युवक की हत्या का खुलासा, 19 साल का आरोपी गिरफ्तार
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

चक्रधरपुर : सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शीतला मंदिर इलाके में 24 वर्षीय युवक राज तांती की धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी गुड्डू उर्फ राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

Netaji 3

मामला 25 फरवरी 2026 की रात का है। करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शीतला मंदिर निवासी राज तांती पर किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की मां के लिखित आवेदन पर चक्रधरपुर थाना में कांड संख्या 26/2026 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम बनाई गई, जिसने जांच को तेज़ी से आगे बढ़ाया।

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी गुड्डू उर्फ राहुल जायसवाल को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि घटना से एक दिन पहले मृतक और उसके साथियों ने उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल छीन लिए थे और उसके साथ मारपीट भी की थी। इसी रंजिश में उसने बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के पीछे नाली से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, खून लगा कागज और घटना के समय पहना गया जींस बरामद किया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया में भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260622 222200

गांजा बेचने का विरोध करने पर परिवार पर जानलेवा हमला, पति-पत्नी और पुत्र अस्पताल में भर्ती।

Untitled Design 44 2

करीम सिटी कॉलेज के शिक्षा संकाय में International योग दिवस का आयोजन योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

Untitled Design 35 4

भारतीय महिला Hockey टीम की ऐतिहासिक जीत नारी शक्ति संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक गाथा

Untitled Design 33 4

22 जून 1897 चापेकर बंधुओं का साहसिक प्रतिकार और Indian क्रांतिकारी आंदोलन की नींव

Netaji

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास, हजारों छात्रों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

Untitled Design 32 1

अंतर्राष्ट्रीय Yoga दिवस पर चम्पाई सोरेन ने धुर्वा में किया योगाभ्यास कहा- योग स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली का आधार

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied