मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

साढ़े 3 करोड़ से अधिक की 6 योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

On: February 25, 2026 9:58 PM
Follow Us:
  • सरयू राय के तारांकित प्रश्न पर विधानसभा में सरकार का जवाब

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मानगो नगर निगम की बहुप्रतीक्षित 6 विकास योजनाओं को आखिरकार प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इन योजनाओं की कुल लागत 3 करोड़ 62 लाख 35 हजार 250 रुपये है। यह स्वीकृति 24 फरवरी 2026 को प्रदान की गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह जानकारी विधानसभा में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के तारांकित प्रश्न के उत्तर में सरकार की ओर से दी गई।

10 महीने से अटकी थीं फाइलें

बुधवार को विधानसभा में प्रश्न उठाते हुए सरयू राय ने बताया कि ये सभी योजनाएं अप्रैल 2025 से प्रशासनिक स्वीकृति के अभाव में लंबित थीं। हैरानी की बात यह रही कि इन योजनाओं पर राज्य सरकार के खजाने से एक भी पैसा खर्च नहीं होना था, क्योंकि इसकी पूरी राशि पहले से ही मानगो नगर निगम के पास संरक्षित थी।

उन्होंने कहा कि योजनाओं की तकनीकी स्वीकृति एक साल पहले ही मिल चुकी थी, फिर भी प्रशासनिक स्वीकृति में लगातार देरी होती रही।

सरयू राय का सरकार पर सवाल

सरयू राय ने सदन में कहा—

  • अप्रैल 2025 से अब तक वे तीन बार विभागीय मंत्री और तीन बार विभागीय सचिव से मिल चुके हैं
  • इसके बावजूद प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिलना, नगर विकास विभाग की कार्य-संस्कृति पर सवाल खड़े करता है
  • जब तकनीकी स्वीकृति पहले से मौजूद थी, तो प्रशासनिक मंजूरी में इतनी देर क्यों?

सरकार का जवाब

विभागीय मंत्री ने सदन में स्पष्ट किया कि मानगो नगर निगम की इन सभी 6 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है
सरकार की ओर से विभागीय स्वीकृत्यादेश संख्या-136, दिनांक 24.02.2026 के तहत यह मंजूरी दी गई।

“प्रश्न नहीं उठता तो शायद और इंतजार करना पड़ता”

सरयू राय ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि—

“यदि यह प्रश्न विधानसभा में नहीं उठाया गया होता, तो नगर विकास विभाग के स्तर पर पता नहीं यह फाइल और कितने समय तक अटकी रहती। आज प्रश्न उठा और अगले ही दिन सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी।”

मानगो नगर निगम क्षेत्र की स्वीकृत योजनाएं

क्र.योजना का नामप्राक्कलित राशि (₹)
1वार्ड-9 जवाहर नगर रोड नं-6 कुटकुटडुंगरी से उलिडीह खनका तक आरसीसी नाली निर्माण71,92,550
2वार्ड-9 उलिडीह में मिथिलेश के घर से डिमना मेन रोड एवं क्रॉस रोड में आरसीसी नाली35,55,600
3वार्ड-9 सिंह जी के घर से दरभंगा डेयरी, डिमना मेन रोड तक आरसीसी नाली71,45,500
4वार्ड-9 रामकृष्ण कॉलोनी से कंचन गैस एजेंसी तक आरसीसी नाली68,72,250
5वार्ड-10 मून सिटी के पास वृद्ध नागरिकों के लिए शेल्टर होम निर्माण28,13,450
6मानगो नगर निगम कार्यालय के समीप G-2 भवन का निर्माण86,55,900
कुल3,62,35,250

यह मामला एक बार फिर दर्शाता है कि विधानसभा में सवाल उठने के बाद ही कई बार फाइलें तेज़ी से आगे बढ़ती हैं। स्थानीय विकास से जुड़ी योजनाओं में प्रशासनिक देरी आम जनता को सीधे प्रभावित करती है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

विधायक सरयू राय स्वस्थ: वायरल संक्रमण और अत्यधिक थकान के बाद अस्पताल में हो रहा सुधार, समर्थकों से मिलने न आने की अपील

Leave a Comment