मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जुगसलाई चुनाव: रिंकू सिंह के समर्थन में अमरप्रीत सिंह काले की पदयात्रा, सिख मतदाताओं का मिला आशीर्वाद

On: February 20, 2026 11:44 AM
Follow Us:

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने जुगसलाई पहुंचकर रिंकू सिंह के साथ पदयात्रा की और जनसमर्थन जुटाया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

वीर कुंवर सिंह चौक से चौक बाजार तक निकली इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। जुलूस में हर वर्ग के लोग मौजूद थे, जिनमें सिख समुदाय की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। जगह-जगह स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने रिंकू सिंह और अमरप्रीत सिंह काले का स्वागत किया।

पदयात्रा के दौरान अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि जुगसलाई के विकास और सुशासन के लिए मजबूत नेतृत्व जरूरी है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” पर मुहर लगाकर रिंकू सिंह को विजयी बनाएं।

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद

इससे पहले सुबह रिंकू सिंह टाटा पिग्मेंट गेट के समीप स्थित जुगसलाई नगर परिषद पार्क पहुंचीं। वहां मॉर्निंग वॉक कर रहे महिला-पुरुष मतदाताओं से मिलकर उन्होंने अपने पक्ष में मतदान की अपील की। मॉर्निंग वॉकर्स ने भी उन्हें सकारात्मक समर्थन देने का भरोसा जताया।

गौशाला में की सेवा और पूजा-अर्चना

जनसंपर्क अभियान के तहत रिंकू सिंह श्री टाटानगर गौशाला भी पहुंचीं। वहां मंदिर में पूजा-अर्चना कर लोकमंगल की कामना की और गायों एवं बछड़ों को चारा खिलाया। गौशाला परिसर स्थित स्टाफ क्वार्टरों में जाकर उन्होंने लोगों से संवाद किया और समर्थन मांगा। वहां उपस्थित लोगों ने भी उन्हें जीत दिलाने का आश्वासन दिया।

मद्रासी मुहल्ला में घर-घर संपर्क

दोपहर बाद रिंकू सिंह ने एमई स्कूल रोड स्थित मद्रासी मुहल्ला का दौरा किया। यहां उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। क्षेत्र में “रिंकू सिंह जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र में रिंकू सिंह को व्यापक समर्थन मिल रहा है और चुनाव में उनकी स्थिति मजबूत है।

चुनावी माहौल के बीच जुगसलाई में जनसंपर्क और पदयात्राओं का दौर जारी है। प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा कि वे विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में हैं और जीत के बाद क्षेत्र के लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment