मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

डॉ. इरफान अंसारी का ऐतिहासिक फैसला, झारखंड में ब्लॉक स्तर तक मजबूत होगी स्वास्थ्य व्यवस्था

On: January 22, 2026 9:30 PM
Follow Us:

रांची: झारखंड की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत, आधुनिक और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के नेतृत्व में राज्यभर में ₹205 करोड़ की लागत से 245 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) की स्थापना की जाएगी। यह पहल झारखंड को देश के अग्रणी सार्वजनिक स्वास्थ्य मॉडलों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक प्रयास मानी जा रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत लागू की जा रही है, जिसके तहत राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर सुदृढ़ स्वास्थ्य ढांचा विकसित किया जाएगा।

ब्लॉक स्तर पर मजबूत होगा स्वास्थ्य तंत्र

ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट को ब्लॉक स्तर पर एक विकेन्द्रीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं सेवा वितरण मंच के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य क्लिनिकल सेवाओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य गतिविधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। BPHU ब्लॉक स्तर पर निगरानी, योजना निर्माण, आपातकालीन तैयारी और त्वरित सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया की प्रमुख इकाई के रूप में कार्य करेगी।

प्रत्येक BPHU में शामिल होंगे—

  • एक मौजूदा स्वास्थ्य सेवा प्रदाय संस्थान (जैसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक PHC या अनुमंडलीय अस्पताल)
  • एक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ प्रयोगशाला (BPHL)
  • एक ब्लॉक हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (HMIS) सेल

आदिवासी और दूरदराज क्षेत्रों को विशेष लाभ

इस योजना का मुख्य फोकस राज्य के आदिवासी, दूरस्थ, दुर्गम और वंचित क्षेत्रों पर है। BPHU की स्थापना से ब्लॉक स्तर पर विकेन्द्रीकृत योजना, स्वास्थ्य जोखिमों की समय रहते पहचान और प्रमाण-आधारित त्वरित कार्रवाई संभव होगी। इससे बीमारियों की शुरुआती पहचान, महामारी नियंत्रण और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बयान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा:-ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। हमारा लक्ष्य है कि हर ब्लॉक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, समय पर जांच, सटीक डाटा और त्वरित स्वास्थ्य प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए। इससे किसी भी बीमारी या महामारी पर समय रहते नियंत्रण संभव होगा। विशेष रूप से आदिवासी, दूरदराज और वंचित क्षेत्रों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ईएसआईसी जैसे प्लेटफॉर्म से समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य व्यवस्था को तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों स्तरों पर मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

अस्पतालों में बड़े सुधार की तैयारी

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में ब्लॉक स्तर के अस्पतालों, रेफरल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और सदर अस्पतालों में बड़े पैमाने पर सुधार किए जाएंगे। सेवा वितरण, जांच सुविधाओं, रोग निगरानी, डिजिटल स्वास्थ्य प्रणालियों और बहु-क्षेत्रीय समन्वय को एकीकृत कर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की योजना है।

झारखंड के लिए स्वास्थ्य क्रांति की नींव

245 BPHU की स्थापना से झारखंड को एक मजबूत, लचीली और जन-केंद्रित सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की ठोस नींव मिलेगी। यह पहल न केवल एक सरकारी योजना है, बल्कि राज्य के उज्ज्वल, स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की निरंतर मेहनत, प्रतिबद्धता और दूरदृष्टि का परिणाम है कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था आज तेजी से सुदृढ़ और आधुनिक बन रही है। राज्यवासियों में इस ऐतिहासिक फैसले को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

विधायक सरयू राय स्वस्थ: वायरल संक्रमण और अत्यधिक थकान के बाद अस्पताल में हो रहा सुधार, समर्थकों से मिलने न आने की अपील

Leave a Comment