मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मिनी -माइंडस प्री-स्कूल चक्रधरपुर में “क्रिसमस उत्सव ” तथा ” पुरस्कार वितरण समारोह” के साथ मनाया गया त्यौहार

On: December 25, 2025 8:36 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 12 25 At 8.07.24 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

चक्रधरपुर (जय कुमार): चक्रधरपुर के कैनाल रोड स्थित मिनी-माइंडस प्री-स्कूल में क्रिसमस का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और क्रिसमस ट्री से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

​उत्सव के दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने शानदार डांस (नृत्य) प्रस्तुत किए और मंजु महतो मैम ने भाषण के माध्यम से क्रिसमस के महत्व पर प्रकाश डाला।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

​त्योहार की खुशियों को दोगुना करने के लिए स्कूल की ओर से सभी बच्चों को चॉकलेट,केक और गुब्बारे दिए गए ।
स्कूल के निदेशक हिमांशु प्रधान ने सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए बच्चों को प्रेम, दया और भाईचारे के मार्ग पर चलने की सीख दी।
आज की भाग दौड़ वाली जिन्दगी में मिनी -माइंडस प्री-स्कूल में सभी शिक्षिकाएँ स्कूली शिक्षा के साथ ही साथ माँ की तरह स्नेह एवं प्यार करते हुए बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहयोग करती है।

​कार्यक्रम का सफल संचालन पी कोमल द्वारा किया गया।

मिनी -माइंडस प्री-स्कूल चक्रधरपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नन्हें मुन्ने बच्चों को स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले नन्हें मुन्ने बच्चों को रजत पदक एवं प्रशस्ति पत्र तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले नन्हें मुन्ने बच्चों कांस्य पदक एवं प्रशस्ति पत्र को निदेशक हिमांशु प्रधान के हाथों दिया गया। साथ ही साथ सभी नन्हें मुन्ने बच्चों को जो खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए थे सभी को स्कूल की तरफ से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पी कोमल मैम , गुप्तेश्वरी प्रधान मैम,सुमन चौधरी मैम, निरुपमा मंडल मैम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!