📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

आजाद नगर रोड नंबर 2 में डेंगू को लेकर चलाया गया अभियान, लगाया ₹40000 का जुर्माना।

On: September 8, 2023 4:47 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

डेंगू के रोकथाम के लिए मानगो नगर निगम द्वारा आज विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। नालियों की साफ-सफाई और फागिंग आदि कार्य कराया गया। 

डेंगू का लार्वा पाए जाने वाले मकान मालिकों को चेतावनी दी गई, नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में कराई गई फॉगिंग, फागिंग मशीन से नगर निगम क्षेत्र में फॉगिंग कराया गया। डेंगू के मद्देनजर 15 से अधिक छोटे-बड़े नालियों की कराई गई सफाई। 

कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुरेश यादव के निर्देशन में मानगो नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उसके रोकथाम के लिए आज नगर निगम क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया गया।

THE NEWS FRAME

मानगो नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में माइकिंग कर प्रचार प्रसार कराया गया एवं डेंगू के रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया गया। डेंगू के रोकथाम हेतु नगर निगम के ओल्ड पुरुलिया रोड, आजाद नगर, जाकिर नगर, डिमना रोड, डिमना बस्ती आदि क्षेत्रों में निरीक्षण कर डेंगू के लारवा की जांच की गई। जांच में जिनके घर पर डेंगू का लारवा या जलजमाव आदि पाया गया उन लोगों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।

आजाद नगर रोड नंबर 2 के आसपास आज कुल चालीस हजार जुर्माना वसूला गया।  कुल पांच मकान मालिकों से बिल्डिंग मटेरियल आदि रखे जाने एवं जल जमाव के कारण एवं डेंगू से संबंधित के कारण जुर्माना वसूला गया एवं घर के आस-पास गंदगी न फैलाने एवं जल जमाव नहीं करने की चेतावनी दी गई।

 डेंगू के रोकथाम के लिए नगर निगम क्षेत्र में  थर्मल फॉगिंग भी कराया गया। मानगो नगर निगम द्वारा फॉगिंग मशीन से नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग कराई गई। डिमना रोड ओल्ड पुरुलिया रोड आजाद नगर जवाहर नगर आदि विभिन्न क्षेत्रों में नालियों की सफाई कराई गई ताकि डेंगू मच्छर नालियों में पैदा ना हो सके संकोसाई, ओल्ड पुरुलिया रोड, डिमना रोड, उलीडीह, आदि जगहों पर थर्मल फॉगिंग कराया गया।

इस अभियान में मानगो नगर निगम से नगर प्रबंधक कुणाल सिंह, जितेंद्र कुमार और निकाय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment