नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2025 | द न्यूज़ फ्रेम
छठ पूजा के पावन अवसर के समापन के बाद देशभर के यात्रियों की सुरक्षित और आरामदायक वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेल ने अभूतपूर्व तैयारी की है। त्योहार के बाद अपने कार्यस्थलों पर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु 28 अक्टूबर से नवंबर माह तक कुल 6,181 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
त्योहार बाद की भीड़ पर काबू — 900 नई विशेष ट्रेनें अगले तीन दिनों में
त्योहारों के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने अगले तीन दिनों में 900 विशेष ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित किया है। इसके साथ ही, बिहार और उत्तर प्रदेश के 30 प्रमुख स्टेशनों — जैसे पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, गया, गोरखपुर, बनारस और बलिया — पर अतिरिक्त कोच, मौसम-रोधी होल्डिंग एरिया और अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था की गई है।
त्योहारों के समय में दी जा रही बेहतर सुविधाओं और स्वच्छ वातावरण के लिए यात्रियों ने भारतीय रेल का धन्यवाद किया।#YatriSewa #FestivalSpecialArrangements pic.twitter.com/l1DhWFM9CU
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) October 24, 2025
यात्रियों के इंतज़ार को आरामदायक बनाने के प्रयास
त्योहारी सीजन में भीड़ को देखते हुए सभी प्रमुख स्टेशनों पर सीसीटीवी निगरानी, कतार प्रबंधन प्रणाली, और सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है। रेलवे कर्मचारियों की विशेष टीमें 24×7 यात्रियों के मार्गदर्शन और सहायता के लिए मौजूद रहेंगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर विशेष तैयारी:
पटना, दानापुर, राजेंद्र नगर टर्मिनल, बरौनी, समस्तीपुर, गया, दरभंगा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोरखपुर, बनारस और बलिया।
“काँच ही बाँस के बहँगिया, बहँगी लचकल जाए,…..🎶🎵”
छठ के मधुर गीत से आस्था के माहौल में डूबा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन।@RailMinIndia #FestivalSpecialArrangements pic.twitter.com/HaOSYCpQu4
— Northern Railway (@RailwayNorthern) October 24, 2025
रेलवे स्टेशनों पर छठ गीतों की गूंज
यात्रियों को त्योहारी माहौल से जोड़ने के लिए रेलवे ने छठ पूजा के पारंपरिक गीतों को प्रमुख स्टेशनों पर बजाना शुरू किया है।
पटना, दानापुर, हाजीपुर, भागलपुर, जमालपुर, सोनपुर, नई दिल्ली, गाजियाबाद और आनंद विहार टर्मिनल जैसे स्टेशनों पर यात्रियों ने इस पहल की सराहना की है।
सुरक्षा, सहायता और निगरानी — रेलवे की प्राथमिकता
- रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की तैनाती बढ़ाई गई है।
- हर स्टेशन पर यात्री सहायता बूथ, सूचना केंद्र और घोषणा प्रणाली को बेहतर किया गया है।
- सभी जोन और मंडलों में 24×7 वॉर रूम संचालित हैं, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।
24 घंटे मेडिकल बूथ और आपात सेवाएं
पटना, गया, सहरसा, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर 24×7 चिकित्सा बूथ,
फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सेवाएँ यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सहायता के लिए तैयार रखी गई हैं।
12,000 से अधिक विशेष ट्रेनों से जुड़ा उत्सव और जनसेवा
पूरे देश में भारतीय रेल 12,000 से अधिक विशेष रेलगाड़ियां चला रही है, ताकि हर यात्री अपने घर पहुंचकर त्योहार का आनंद ले सके। नई दिल्ली, आनंद विहार, पुणे, मुंबई, बेंगलुरु और उधना जैसे बड़े स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया और आरामदायक प्रतीक्षालय बनाए गए हैं।
Passengers are incredibly grateful to #IndianRailways for operating the special trains, making festive travel so much more convenient!#FestivalSpecialArrangements #YatriSewa @RailMinIndia @AshwiniVaishnaw @DrLMurugan @RavneetBittu @PIB_India @DDNewslive @airnewsalerts pic.twitter.com/kFrWeBFHyy
— Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) October 24, 2025
यात्रियों ने जताया आभार
- गुवाहाटी से बिहार जा रहे एक यात्री ने कहा — “भारतीय रेल की विशेष ट्रेनों की वजह से हम छठ पूजा अपने परिवार संग मना पा रहे हैं।”
- आगरा स्टेशन पर एक यात्री ने कहा — “रेलवे की समयबद्ध ट्रेनों और स्वच्छ स्टेशन से यात्रा बहुत सुखद रही।”
- बेंगलुरु से यात्रियों ने भी रेलवे के प्रयासों को “सराहनीय और विश्वसनीय” बताया।
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मुंबई से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस से गिरकर दो यात्रियों की मौत हो गई है#RailwayFactCheck
❌ यह दावा #फर्जी है
▶️ संबंधित व्यक्ति ट्रेन में सवार नहीं थे
✅ यह घटना नासिक और ओढा के बीच ट्रेसपासिंग (अवैध प्रवेश) की थी
📢 कृपया बिना… https://t.co/B2pJHVARzT pic.twitter.com/EZpvgt4WrO
— Railway Fact Check (@IRFactCheck) October 24, 2025
“Railway Fact Check” ने झूठी खबरों का किया पर्दाफाश
रेलवे का आधिकारिक X हैंडल ‘Railway Fact Check’ लगातार सोशल मीडिया पर प्रसारित फर्जी वीडियो और गलत सूचनाओं का खंडन कर रहा है।
हाल ही में एक वायरल दावे — “कर्मभूमि एक्सप्रेस से दो यात्रियों की मौत” — को रेलवे ने झूठा बताया, और सच्चाई सामने रखी।
हावड़ा रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों के द्वारा दिव्यांग यात्री की सहायता कर सेवा और समर्पण का परिचय दिया गया।यात्री द्वारा भारतीय रेल का आभार व्यक्त किया गया।#YatriSewa #FestivalSpecialArrangements pic.twitter.com/oYYmBcG6vS
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) October 24, 2025
हर यात्री सुरक्षित, हर यात्रा शुभ
भारतीय रेल ने सावधानीपूर्वक योजना, बेहतर प्रबंधन और यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान देते हुए
त्योहार के बाद की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुखद बनाने की पूरी तैयारी कर ली है।
भारतीय रेल — सेवा, सुरक्षा और समर्पण का प्रतीक।














