मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मुरली पब्लिक स्कूल, बागुनहातु (जमशेदपुर) का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

On: October 2, 2025 1:33 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: मुरली पब्लिक स्कूल, बागुनहातु का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के सभी सदस्य, कर्मचारी, विशिष्ट अतिथि एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निदेशक श्रीमती कुसुम कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। तत्पश्चात प्रबंध निदेशक श्रीमती रंजना देवी ने संस्थान की अब तक की यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, विद्यालय के निदेशक श्री संतोष कुमार ने शिक्षा और विकास से जुड़ी आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण और प्रेरणादायी भाषणों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

मुरली पब्लिक स्कूल अपनी स्थापना से ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहा है और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की तथा संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

📞 संपर्क सूत्र
मुरली पब्लिक स्कूल, बागुनहातु, जमशेदपुर
प्रधानाचार्य – श्रीमती शशिकला देवी
📱 मोबाइल नंबर : 7488 983 401
📧 ईमेल : murlischooljsr17@gmail.com
📸 इंस्टाग्राम : मुरली ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

NIT जमशेदपुर के शोधार्थी कमल बहादुर यादव ने किया पीएचडी शोध का सफल बचाव

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

PM-YASASVI स्कॉलरशिप ने झारखंड के विश्वजीत मंडल का एमबीए का सपना किया साकार, IIM रायपुर तक पहुंचने वाले समुदाय के पहले छात्र बने

केरला पब्लिक स्कूल, मानगो में वरिष्ठ छात्र परिषद (सीनियर स्कूल कैबिनेट) का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ‘शंखनाद 2026’ में उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं का ऐलान

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘शंखनाद-2026’ का आयोजन, नए शैक्षणिक सत्र का हुआ भव्य स्वागत – डॉ. रश्मि

Leave a Comment