मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर मंत्री व अन्य नेताओं ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

On: September 8, 2025 8:59 PM
Follow Us:

झारखण्ड/ गुवा (जय कुमार) : जगन्नाथपुर अनुमंडल अवस्थित गुवा में आज गुवा गोलीकांड शहादत दिवस के अवसर पर नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार (निबंधन रहित) तथा परिवहन मंत्री श्री दीपक बिरुवा उपस्थित हुए। उन्होंने सर्वप्रथम शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

अपने संबोधन में मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि आंदोलनकारियों और शहीदों का सम्मान सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुरू किया। उन्होंने 2014 में गुवा आकर शहीदों के परिजनों को नौकरी दी थी। आंदोलनकारी पेंशन योजना में सुधार और अन्य कल्याणकारी योजनाएं भी उनकी देन हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि अबुआ आवास योजना के तहत गरीबों को घर, सर्वजन पेंशन योजना और मइंया सम्मान योजना के जरिए महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह, मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से 2026 तक राज्य के हर गांव-टोला में बिजली पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा गरीब परिवारों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, शिक्षा में सुधार के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सड़कों का पक्कीकरण और आरसीसी निर्माण जैसे कार्य राज्य की पहचान बना रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि गुवा गोलीकांड के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनका संघर्ष समाज को न्याय और अधिकार की लड़ाई के लिए प्रेरित करता है। सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने और उनके परिजनों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

THE NEWS FRAME

इस अवसर पर नक्सली हिंसा में मारे गए 04 आश्रितों समेत कुल 06 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर चतुर्थवर्गीय अनुसेवी के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया। साथ ही सर्वजन पेंशन योजना, उन्नति का पहिया (साइकिल वितरण), व्यक्तिगत वन पट्टा वितरण, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना और कृषि यंत्र एवं ट्रैक्टर समेत विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण लाभुकों के बीच किया गया।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मझगांव विधायक श्री निरल पुरती, खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई, चक्रधरपुर विधायक श्री सुखराम उरांव, जगन्नाथपुर विधायक श्री सोनाराम सिंकू, मनोहरपुर विधायक श्री जगत मांझी, ईचागढ़ विधायक श्रीमती सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन, कोल्हान रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री अनुरंजन क्रिस्टोपोट्टा, पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त श्री चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मुख्य रूप से शामिल थे।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment