📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महासचिव कर्नल महेश गांधी का निधन

On: September 29, 2023 4:08 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद में वर्षों से अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले, अपने प्रिय, हंसमुख और कर्मठ साथी, मिलनसार सेवाभावी, हमारे संगठन के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महासचिव कर्नल महेश गांधी जी के निधन की ख़बर गुरुवार को प्राप्त हुई। उनका जाना सभी सैन्य समाज एवं नागरिक परिवेश के लिए क्षति है। उनके निधन पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के प्रतिनिधि गण ने भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की। 

संगठन के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री ने उनके निधन पर शोक जताया है। संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने उनसे मुलाकात की अपनी यादें साझा कर उन्हें नमन किया एवं उनका जाना संगठन एवं सभी प्रिय जनों के लिए अत्यंत दुखद माना। 2009 में लौहनगरी के पूर्व सैनिकों को उनके द्वारा प्रशिक्षित होने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ था। उस तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्मारोह में महेश गांधी ने संगठन को किस तरह इस राज्यों में मजबूत करना है,इस पर सभा को संबोधित किया था। वे वर्तमान में संगठन विस्तार के कर्मठ स्वयंसेवक थे। ईश्वर उनकी आत्मा को परमधाम प्रदान करें। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment