📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

आम आदमी पार्टी की महानगर टीम के द्वारा महिलाओं की असुरक्षा, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, और भ्रष्ट्राचार के खिलाफ निकाली गयी बाइक रैली।

On: October 1, 2023 5:30 PM
Follow Us:
THE NEWS FRAME

जमशेदपुर ।  झारखण्ड 

आज दिनांक 01/10/2023 को आम आदमी पार्टी की महानगर टीम के द्वारा बाइक रैली हरी मैदान बारीडीह से पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृव में निकाला गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य देश में महिलाओं की असुरक्षा, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, और भ्रष्ट्राचार के खिलाफ था।

यह बाइक रैली बारीडीह हरी मैदान से होकर मेन रोड से होते हुवे बारीडीह चौक, सिधगोड़ा, एग्रिको, बालूबासा, काशीडीह, साकची मुख्य गोलचक्कर,  कालीमाटी रोड, हावड़ा ब्रिज, गोलमुरी, 10 No बस्ती से होते हुवे आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर कार्यालय, विद्यापति में आकर समाप्त हुआ।

इस रैली का सभी वर्गों ने हाथ हिलाकर समर्थन किया लगभग 40 से 50 हजार की संख्या में लोगो ने आम आदमी पार्टी को नोटिस किया और समर्थन भी किया।

इस मौके पर पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, विधानसभा सह सचिव राहुल ठाकुर, महानगर संयुक्त सचिव संजय सिंह, विधानसभा सचिव नवीन कुमार, हक्कुमुद्दीन वारिश, शंकर ठाकुर, महिला शक्ति के रूप में ममिता द्विवेदी, रानी कुमारी, कश्मीरा सिंह, मणि यादव, मनीष कुमार, कमलेश गुप्ता, दीपक कुमार, के कुमार, मोहम्मद सगीर और बहुत सारे कार्यकर्ता मौजूद थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment