मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मानगो फ्लाई ओवर : पायल सिनेमा की तरफ जाने वाले रास्ते को दोतरफा करने पर विचार करेगी सरकार

On: August 28, 2025 10:44 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से मानगो फ्लाईओवर के डिजाईन में संशोधन कर पायल सिनेमा की ओर से आने-जाने वाले ट्रैफिक के लिए रैम्प को दोतरफा करने, अन्ना चौक से गोविन्दपुर पथ को शीघ्र आरंभ करने, भुईंयाडीह-लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी तक जाने वाले स्वर्णरेखा नदी के उपर फोर लेन पुल का काम शुरू करने, कदमा-शास्त्री नगर ब्लॉक नम्बर-4 से नदी किनारे होते हुए जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण करने तथा गोविन्दपुर एवं जेम्को-जोजोबेड़ा में रेल ऊपरी पथ बनाने का मामला उठाया। उनके इस ध्यानाकर्षण के उत्तर में सरकार ने मानगो फ्लाईओवर के पायल सिनेमा की ओर जाने वाले रास्ते को दोतरफा करने पर विचार करने का आश्वासन दिया है। लिट्टी चौक से एन.एच.-33 को जोड़नेवाले सड़क पर पुल का काम शीघ्र शुरू करने की भी बात कही है।

विधानसभा में सरयू राय ने उठाया था मुद्दा

अन्ना चौक से गोविन्दपुर पथ तक फोरलेन ऊपरी पथ के मामले में सरकार ने ठोस वादा नहीं किया। सरकार ने कदमा-शास़्त्री नगर नदी किनारे सड़क का चौड़ीकरण के बारे में भी फिलहाल कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। हां, इन दोनों योजनाओं पर विचार करने का आश्वासन जरूर दिया। मानगो फ्लाईओवर के बारे में सरकार ने श्री राय की बात मानने का आश्वासन दिया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment