मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

व्यक्तित्व विकास संस्थान के द्वारा बोंटा में मनाया गया महिला दिवस।

On: March 15, 2021 4:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

Headlines

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पूर्वी सिंहभूम: 14 मार्च, 2021 रविवार के दिन बोड़ाम प्रखंड के बोंटा में व्यक्तित्व विकास संस्थान की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।  

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सम्मानित करने के साथ – साथ सर्वांगीण विकास और रोजगार सम्बंधित था।  संस्था के उपाध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती ने बताया की बोंटा में व्यक्तित्व विकास संस्थान की ओर से एक सेंटर की नींव रखी गई।  इस सेंटर के द्वारा रोजगार के साथ ही आसपास के ग्रामीण, गरीब-असहाय लोगों की विभिन्न समस्याओं से छुटकारा एवं सहायता भी प्रदान किया जायेगा।  साथ ही यहाँ एक वृद्धा आश्रम भी बनाया जाएगा, जहाँ वृद्ध आकर अपना जीवनयापन आराम से कर सकें। 

THE NEWS FRAME

इस सेंटर के माध्यम से गाँव वालों को विभिन्न प्रकार से लाभ मिलेगा। वहीँ आदिम जनजातियों के विकास हेतु इस सेंटर के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाये जायेंगे।  

ग्रामीण बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु उन्हें डिजिटल साक्षर बनाना, उनके हुनर को निखारना, निःशुल्क चिकित्सा शिविर के द्वारा सेवा देना, शिक्षण सामग्री का वितरण करना, कानून सम्बंधित जानकारी एवं अन्य सभी तरह के समाजिक कार्यों का सहयोग इस सेंटर के माध्यम से दिया जायेगा।  

संस्था के अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा की इस संस्था के द्वारा  महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न तरह की तकनिकी प्रशिक्षण दी जायेगी।  

बता दें की यह संस्था लगातार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय होकर कार्य कर रही है।  

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी थे।  जिनके द्वारा उपस्थित महिलाओं को सम्मानित किया गया।  

THE NEWS FRAME

सभी महिलाओं को संस्था का सदस्य बनाते हुए उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया।  साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी आर एन  मिश्रा उपस्थित हुए।  जिन्होंने संस्था के कार्यों की प्रसंशा की और संस्था के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।  

संस्था के द्वारा इस अवसर पर कई कार्यक्रम किये गए।  जिसमें महिलाओं ने भरपूर मनोरंजन किया।  

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव मनोज कुमार के द्वारा किया गया। 

इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष दिलीप जयसवाल, उपाध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती, सचिव मनोज कुमार के साथ मुखिया चंद्रशेखर टुडू , सुभाष कर्मकार, नागेंद्र कुमार, सुनील पांडेय, संजीव जयसवाल, आकाश जायसवाल, मिनते सिंह, राम कुमार और सुदामा उपस्थित हुए। वहीँ कार्यक्रम को सफल बनाने में  पुष्पा टोप्पो, लक्ष्मी मुंडा, तनु श्री चटर्जी, लक्ष्मी कालिंदी, रूबी सिंह, यशोदा देवी, रूपा देवी, रूबी गोराई और सुमन दत्ता  ने सहयोग दिया। 

पढ़ें यह खास खबर – 

पत्थर लगने पर वृक्ष मीठा फल दे सकता है तो हम क्यों नहीं ?

सच्चा प्रेम

Yoga करने से पहले सावधान जानलें जरुरी बातें।

होंडा बाइक में लगे है ड्रोन ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!