मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति द्वारा याद किये गए – शहीद खुदीराम बोस

On: August 11, 2025 8:28 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : आज, 11 अगस्त, सोमवार, 2025 को झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति द्वारा मानगो दुर्गाबाड़ी परिसर में स्वतंत्रता संग्राम के सबसे कम उम्र के बलिदानी शहीद खुदीराम बोस की 117वीं शहादत जयंती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने वीर शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अकल्पनीय कार्यों को याद किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजसेवियों और समिति के सदस्यों ने “खुदीराम बोस अमर रहें”, “खुदीराम हम आपको नहीं भूलेंगे – हम आपको नहीं भूलेंगे” के नारों के साथ देश और माटी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान मानगो नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें नवनिर्मित फ्लाईओवर का नाम शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखने की मांग की गई। आने वाले दिनों में यह ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री को भी सौंपा जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित कुछ प्रमुख हस्तियों में एस.एन. पाल, राजेश रॉय, नीरज सिंह, विनोद राय, विकास सिंह, ईश्वर सिंह, राकेश दास, देबजीत मुखर्जी, असित भट्टाचार्य, जाहर रक्षित, तरुण डे, असित चक्रवर्ती, अमिय ओझा, रंजीत आइच, प्रणब विकाश धर, दत्ता बाबू, भोला गोस्वामी, विश्वजीत चक्रवर्ती, प्रेमरंजन घोष, पीयूष पाल, अपूर्व पाल, कमल चक्रवर्ती, संजीव आचार्य, प्रणब दास, अनंत कुंडू, बापन घोष, सोमनाथ घोष, प्रदीप प्रमाणिक, तरुण होर, संजीव पात्रा, बच्चू कर्माकर, कौस्तव रॉय और अन्य सम्मानित व्यक्तित्व।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment