मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पहले ही प्रयास में बनीं अफसर, जेपीएससी में रांची की दो बहनों की बड़ी सफलता

On: July 30, 2025 7:42 PM
Follow Us:

रांची: राजधानी रांची के चान्हो इलाके की दो सगी बहनों, दिव्या भगत और विद्या भगत ने झारखंड सिविल सेवा (जेपीएससी) परीक्षा में एक साथ सफलता पाकर सबका दिल जीत लिया है। खास बात ये है कि दोनों ने पहले ही प्रयास में यह प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर दिखाया है।

एक साथ पढ़ाई, एक साथ सफलता

---Advertisement---
Netaji Advertisement

दोनों बहनों ने संत फ्रांसिस स्कूल, रांची से पढ़ाई की और फिर रांची यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद 2021 से दोनों ने मिलकर जेपीएससी की तैयारी शुरू की।

दिव्या ने रैंक 309 और विद्या ने रैंक 312 हासिल कर यह साबित कर दिया कि अगर मेहनत और लगन हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता।

पढ़ाई का तरीका अलग, लेकिन मकसद एक

दिव्या बताती हैं कि दोनों बहनें एक साथ ही पढ़ाई करती थीं। एक कमरे में रहते हुए – एक नॉर्थ साइड तो दूसरी साउथ साइड – दोनों अपनी-अपनी स्ट्रेटजी बनाती थीं और फिर आपस में तुलना करके बेस्ट तरीका अपनाती थीं।

हर दिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई, तय टाइम टेबल, और सोशल मीडिया व शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रमों से दूरी बनाकर इन्होंने अपने सपनों को साकार किया।

बेटियों ने निभाई बेटे की ज़िम्मेदारी

दिव्या और विद्या बताती हैं कि उनके परिवार में कोई बेटा नहीं है। इसलिए उन्होंने तय किया कि बेटियों की तरह नहीं, बेटों की तरह परिवार की जिम्मेदारी उठाएंगी। समाज के तानों के जवाब में उन्होंने खुद को अफसर बनाकर दिखाया और अब वही समाज उनकी तारीफ कर रहा है।

संसाधन सीमित, हौसला बुलंद

पिता एक रिटायर्ड कर्मचारी हैं, और घर की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। लेकिन बहनों ने हार नहीं मानी। यूट्यूब और ऑनलाइन स्टडी मटेरियल से पढ़ाई की और रांची के कैटालिस्ट आईएएस से कोचिंग ली।

दोनों बहनों की सफलता बताती है कि अगर मेहनत सच्ची हो, तो संसाधनों की कमी भी रोक नहीं सकती। इनकी कहानी न केवल चान्हो, बल्कि पूरे झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment