मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सहारा गार्डन सिटी महिला क्लब ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन महोत्सव

On: July 27, 2025 10:18 PM
Follow Us:

सावन महोत्सव: होटल अलकोर में सहारा गार्डन सिटी रेजिडेंस की महिला क्लब की सदस्यों ने एक भव्य और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नृत्य और गीतों की प्रस्तुति के साथ उल्लास एंव उत्सवपूर्ण माहौल में धूमधाम से सावन महोत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम ने न केवल महिलाओं को एक मंच प्रदान किया, बल्कि पारंपरिक भारतीय लोकसंस्कृति और त्योहारों की समृद्ध विरासत को भी जीवंत कर दिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आयोजन स्थल अलकोर के बैंक्वेट हॉल में सर्वप्रथम होटल की महिला स्टाफ द्वारा महिला क्लब की सभी सदस्यों को पारंपरिक ढंग से कुमकुम तिलक एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी रची हाथों से ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया एवं सावन के गीत के साथ कई लोकगीत भी गाए और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किया।

इस मौके पर पारंपरिक परिधान पहनकर और सोलह शृंगार में सजी –धजी महिला सखियों ने शिव-पार्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की एवं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

गीत, नृत्य, पारंपरिक परिधान और उमंग से झूम उठा आयोजन स्थल

महिलाएं पारंपरिक हरे परिधान, चूड़ियाँ, बिंदी, गजरे और श्रृंगार से सजधजकर आईं, जिससे पूरा माहौल हरियाली और उत्सव से सराबोर हो गया। महोत्सव में क्लब की महिलाओं ने विभिन्न पारंपरिक और लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

चूड़ी जो खनकी हाथों में याद पिया की आने लगी हाय, भीगी-भीगी रातों में……, छतरी ना खोल बरसात में भीग जाने दे-भीग जाने दे भीगी रात में…. गोरी है कलाईयाँ तू लादे मुझे हरी हरी चूड़ियाँ अपना बनाले मुझे बालमा…. ये जो तेरी पायलों की छन-छन है,आशिक़ों के दिल की ये धड़कन है….. जैसे सदाबहार गानों पर जम कर महिलाओं ने ताल मिलाये और खूब धमाल मचाया।

वहीं कई महिलाओं ने अपनी शुमधुर आवाज में दिल तो है दिल, दिल का ऐतबार क्या कीजे…… बाबूजी धीरे चलना, प्यार में ज़रा संभलना हाँ, बड़े धोखे हैं, बड़े धोखे हैं इस राह में …… जैसे गानों से कार्यक्रम को शानदार बना दिया।

THE NEWS FRAME
सावन क्वीन चुनी गई प्रीति सिन्हा

सावन क्वीन चुनी गयी प्रीति सिन्हा

इस मौके पर पारंपरिक परिधान पहनकर महिला ने अपने प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रीति सिन्हा सावन क्वीन घोषित चुनी गयी।

कार्यक्रम में कई प्रकार के रोचक और मनोरंजक खेल का भी आयोजन प्रायोजित किया। सोलह शृंगार में सजी सखियों ने एक दूजे को सावन की बधाई दी एवं सावनी गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम को खूब एंजॉय किया। सावन महोत्सव में लजीज व्यंजन की शानदार व्यवस्था की गईं जिसका सभी महिलाओं ने लुत्फ उठाया।

कार्यक्रम के आयोजन में ज्योति सिन्हा, सुनीता सब्रत, डिंपी जी, एंव रीता भगत ने विशेष योगदान दिया एवं सावन महोत्सव कार्यक्रम में बडी संख्या में सहारा गार्डन सिटी रेजिडेंस की महिलाएं यहां मौजूद रही।

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment