मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

TATA POWER का जोजोबेरा डिवीज़न जमशेदपुर के 4,000 से ज़्यादा ग्रामीण छात्रों को प्रदान कर रहा है स्टेम और हरित ऊर्जा शिक्षा

On: July 25, 2025 6:09 PM
Follow Us:

जमशेदपुर, 25 जुलाई, 2025: TATA POWER का जोजोबेरा ताप बिजली संयंत्र (थर्मल पावर प्लांट) अपने क्लब एनर्जी स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) कार्यक्रम के ज़रिये जोजोबेरा और उसके आसपास के छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के करीब लाने में मदद कर रहा है। यह ऐसा प्रयास है जो टियर-2 और 3 शहरों के वंचित समुदायों के युवा विद्यार्थियों के लिए नए द्वार खोल रहा है।

TATA POWER का एक स्कूल से 20 स्कूलों तक का सफर

---Advertisement---
Netaji Advertisement

एक स्कूल और कुछ छात्रों से शुरू हुआ यह कार्यक्रम अब जोजोबेरा और उसके आसपास के गांवों के 20 स्कूलों और 4000 से ज़्यादा छात्रों तक पहुंच गया है। स्कूलों में इस कार्यक्रम के सहयोग से, अब स्टेम प्रयोगशालाएं हैं और यहां इसके लिए समर्पित शिक्षक हैं जो छात्रों के लिए ऊर्जा संरक्षण, वहनीयता और रोबोटिक्स जैसे विषयों को व्यावहारिक और आकर्षक बनाते हैं।

THE NEWS FRAME
TATA POWER का जोजोबेरा डिवीज़न जमशेदपुर के 4,000 से ज़्यादा ग्रामीण छात्रों को प्रदान कर रहा है स्टेम और हरित ऊर्जा शिक्षा

बच्चे सीखते हैं – परीक्षण, निर्माण, विचार और वास्तविक दुनिया में कार्य प्रणाली

व्यावहारिक और अनुभवात्मक शिक्षा पर केंद्रित, स्टेम के छात्र केवल अवधारणाओं के बारे में पढ़ते ही नहीं हैं, बल्कि वे उनका परीक्षण करते हैं, निर्माण करते हैं और खुद देखते हैं कि विचार वास्तविक दुनिया में कैसे काम करते हैं। जल्द ही इस पाठ्यक्रम में संयंत्र का नियमित दौरा जोड़ा जाएगा जिससे उन्हें एक कार्यरत बिजली संयंत्र को देखने मौका मिलेगा। यह कक्षा के पाठों को उन प्रत्यक्ष संचालनों से जोड़ेगा जिन्हें वे अन्यथा नहीं देख पाते।

इस कार्यक्रम के परिणाम दिखने शुरू हो गए हैं। छात्रों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है। बेंगलुरु में आयोजित एक राष्ट्रीय स्टेम प्रतियोगिता में उनकी हालिया जीत स्कूलों के लिए गर्व का क्षण था और यह इस बात का प्रमाण है कि अवसर मिले तो देश के हर कोने के विद्यार्थी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।

THE NEWS FRAME

बड़े सपनों के साथ, बड़ी उड़ान की चाहत

इनमें से कई छात्र छोटे शहरों और वंचित समुदायों से आते हैं, लेकिन वे महत्वाकांक्षी हैं, वे इंजीनियर, शोधकर्ता, वैज्ञानिक आदि बनने का सपना देखते हैं। स्टेम कार्यक्रम इन छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में सफल करियर बनाने में मदद करता है।

इस पाठ्यक्रम का भी विस्तार हो रहा है। रोबोटिक्स को शामिल करने और क्लब एनर्जी बूटकैंप के साथ, यह कार्यक्रम आज के छात्रों की जिज्ञासा और भविष्य के लिए तैयार रहने की ज़रूरतों के साथ तालमेल बिठाता है।

THE NEWS FRAME

भविष्य की आकांक्षाओं में उच्चतर माध्यमिक छात्रों के लिए रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और हरित ऊर्जा पर एक समर्पित बूट कैंप का आयोजन, और विभिन्न हरित ऊर्जा स्थलों, विज्ञान संग्रहालयों, प्रौद्योगिकी पार्कों आदि का दौरा शामिल है। इसके अलावा, ऊर्जा संरक्षण और हरित ऊर्जा के बारे में व्यापक जागरूकता के लिए एनर्जी मित्रों (टाटा पावर के स्वयंसेवक) का एक समूह तैयार किया जाएगा।

स्टेम शिक्षा को सुलभ और प्रासंगिक बनाकर, टाटा पावर की क्लब एनर्जी स्टेम पहल अधिक से अधिक युवाओं को संभावनाओं को तलाशने और ऐसे करियर की ओर कदम बढ़ाने में मदद कर रही है जो न केवल उनके अपने भविष्य को, बल्कि उनके समुदायों को भी नया स्वरूप  दे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

NIT जमशेदपुर के शोधार्थी कमल बहादुर यादव ने किया पीएचडी शोध का सफल बचाव

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

PM-YASASVI स्कॉलरशिप ने झारखंड के विश्वजीत मंडल का एमबीए का सपना किया साकार, IIM रायपुर तक पहुंचने वाले समुदाय के पहले छात्र बने

केरला पब्लिक स्कूल, मानगो में वरिष्ठ छात्र परिषद (सीनियर स्कूल कैबिनेट) का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ‘शंखनाद 2026’ में उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं का ऐलान

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘शंखनाद-2026’ का आयोजन, नए शैक्षणिक सत्र का हुआ भव्य स्वागत – डॉ. रश्मि

Leave a Comment